निजाम खान
*■ सेवा ही लक्ष्य:- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव….*
==================
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से लोगों के बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु वर्तमान में लॉक डाउन की गयी है। परंतु कभी कभी ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोग इसका सख्ती से पालन नहीं करते हैं एवं बेवजह अपने घरों से सड़कों पर निकल कर इधर उधर घूमते हैं, जो कि उचित नही है और धारा 144 का उल्लंघन भी है।
ऐसे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव द्वारा आज सारवां क्षेत्र का निरीक्षण कर लॉक डाउन से संबंधित वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों को निदेशित किया गया कि कोई भी अपने घरों से बिना किसी वजह के बाहर न निकले एवं घर में हीं रहकर स्वयं के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखें।
इसके अलावे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सारवाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवाँ बाजार, पाँचूडीह, मंझलाडीह, भंडारो समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों व थाना प्रभारियों को निदेशित किया कि सभी सुरक्षाकर्मी पूरे तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि लॉक डाउन को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके। साथ हीं उन्होंने कहा कि लॉक डाउन को सफल बनाने हेतु जिस प्रकार लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं, वह वाकई काबिले तारीफ़ है एवं यह लोगों के सजग होकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए दृढ़ संकल्प का परिचायक है। तत्पश्चात उनके द्वारा सारवां थाना में चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन में गरीब और बेसहारा लोगों को खाना खिलाया गया एवं निःसहाय व गरीब लोगों के बीच फल का भी वितरण किया गया।

