निजाम खान
अपर मुख्य सचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, झारखंड, रांची के निदेश के आलोक में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा लॉक डॉन की अवधि में कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी रोकने हेतु जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर उड़नदस्ता का गठन किया गया है।
*जिला स्तरीय*
1. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी
2. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा
3. जिला अवर निबंधक
4. के.पी सिंह, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी
5. जे.पी श्रीवास्तव, पणन पदाधिकारी
*प्रखंड स्तरीय*
सभी अंचल अधिकारी, अध्यक्ष रहेंगे
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सदस्य रहेंगे
गठित किए गए उड़नदस्ता दलों के द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाना है l

