Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीब, मजदूर तबके एवं लॉक डाउन से प्रभावित दूरदराज क्षेत्र के व्यक्तियों की सुविधा हेतु फ़ूड ग्रेन बैंक:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    गरीब, मजदूर तबके एवं लॉक डाउन से प्रभावित दूरदराज क्षेत्र के व्यक्तियों की सुविधा हेतु फ़ूड ग्रेन बैंक:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ गरीब, मजदूर तबके एवं लॉक डाउन से प्रभावित दूरदराज क्षेत्र के व्यक्तियों की सुविधा हेतु फ़ूड ग्रेन बैंक:- उपायुक्त…*
    ==================
    *■ आप सभी का सहयोग आपेक्षित:- उपायुक्त….*
    ==================
    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी कि कोराना वायरस से बचाव, रोकथाम एवं इसके संभावित प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्य किया जा रहा है। ऐसे में गरीब, मजदूर तबके एवं लॉक डाउन से प्रभावित दूरदराज क्षेत्र के व्यक्तियों को आवश्यक सुविधा पहुँचाने हेतु लगातार प्रयासरत है। इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है कि अनेक समाजसेवी एवं दातागण स्वेच्छा से खाद्य सामग्रियों यथा गेहूं चावल एवं अन्य राशन सामग्री सहयोग स्वरूप दान देना चाहते है। इस प्रकार के दान दिए गए सामग्रियों के संग्रह हेतु देवघर जिला अंतर्गत अनुमंडल स्तर पर दो फूड ग्रेन बैंक की स्थापना की गई हैं।
    आप सभी से अपील है कि इच्छुक दाता खाद्यान्न सामग्री राशन सामग्री का दान पूर्वाहन 7:00 बजे से 1:00 अपराहन की अवधि में देकर अपना सहयोग कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा उपरोक्त सामग्री को संग्रहित कर भविष्य में जरूरतमंदों को इससे मदद करेगी।
    इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार फ़ूड ग्रेन बैंक के लिए सभी व्यवस्थाओं का अनुश्रवण श्री अजयसिंह बड़ाईक, जिला कल्याण पदाधिकारी सह जिला नजारत उप समाहर्ता, देवघर करेंगे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवघर दोनों फ़ूड ग्रेन बैंकों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे, जो दान दिए गए सामग्रियों का वजन कराकर पंजीकृत करते हुए जमा करेंगे। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी देवघर एवं मधुपुर द्वारा दोनों फूड ग्रैंड बैंक में एक एक लिपिक एवं दो-दो अनुसेवको को अपने स्तर से प्रतिनियुक्त करेंगे, जो सामग्रियों को सुरक्षित रखने का कार्य करेंगे। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा दोनों फूड ग्रेन बैंकों में सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    *■ देवघर जिला अंतर्गत अनुमंडल स्तर पर दो फूड ग्रेन बैंक की स्थापना निम्नलिखित प्रकार से चिन्हित की गई है।*
    ■ देवघर अनुमंडल- इन्डोर बैडमिंटन स्टेडियम देवघर।
    ■ मधुपुर अनुमंडल- अग्रसेन भवन मधुपुर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा ही लक्ष्य:एसडीपीओ वीसी श्रीवास्तव
    Next Article आईआरटी मंडल में भाजपाइयों ने किया मोदी आहार योजना की शुरुआत

    Related Posts

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    August 9, 2026

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    महात्मा गांधी का नैतिक साहस: युवा आंदोलन, पेपर लीक और लोकतंत्र की परीक्षा

    पेपर लीक: युवाओं का आक्रोश, गांधीजी का नैतिक साहस और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    पेपर लीक संकट: युवाओं का आक्रोश और गांधीजी के नैतिक साहस की आवश्यकता

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.