कांग्रेस के जन सेवा अभियान के तहत जामताड़ा जिला सेवा दल के अध्यक्ष पंकज झा ने झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के मौजूदगी में जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। श्री झा ने मंत्री पत्रलेख को भी मास्क दिया ।मौके पर श्री झा ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोविड-19 कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने में लगे हैं, ऐसे में मास्क की भी कोरोना को हराने में एक अहम भूमिका निभा रहा है ।कहा कि लोगों को घर से निकलते समय आवश्यक रूप से मास्क या स्वच्छ कपड़े से नाक व मुंह को ढक लेना चाहिए ।बिना जरूरी के अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। घर के छोटे बच्चे व बुजुर्ग लोगों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

