एक राष्ट्र एक राशन कार्ड की व्यवस्था शानदार ,अनुपम , ऐतिहासिक : राजेश शुक्ल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आज के राष्ट्र के नाम संदेश में एक राष्ट्र,एक राशन कार्ड ,की घोषणा को शानदार, अनुपम और ऐतिहासिक बताया है तथा कहा है कि इससे सबसे बड़ा लाभ उन गरीब और बेरोजगार लोंगो को मिलेंगा जो रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों में जाते है। पूरे भारत मे एक राशन कार्ड की व्यवस्था एक सराहनीय और अनूठा पहल है।
श्री शुक्ल ने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा है कि हर गरीब को नवंबर तक गरीब कल्याण योजना के तहद मुफ्त अनाज देने की घोषणा स्वागतयोग्य कदम है इससे 80 करोड़ से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के इस विस्तार में 90 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में केंद्र के भाजपा सरकार ने सदैव गरीबो के लिए सोचा तथा उनके हितों को ध्यान में रखकर योजनायें बनाई जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है ।

