श्रम मंत्री ने श्रमिकों के बीच शर्ट- पेंट एवं साड़ी का किया वितरण
निजाम खान
चतरा : झारखंड सरकार के राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा के सिमरिया प्रखंड के देल्हो गांव से श्रमिकों के बीच शर्ट पेंट – साड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है,लेकिन योजनाओं की सही जानकारी नहीं होने के कारण श्रमिक उसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।उन्होंने
कहा हमने सभी श्रमिकों को श्रम विभाग में निबंधित होकर विभाग से संचालित सभी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।इस दौरान मंत्री के साथ चतरा के श्रम अधिक्षक अरविंद भी उपस्थित थे।

