-: प्रकाशनार्थ :-
दिनांक : 26.04.2020
जमशेदपुर। झारखंड के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दिनांक 7 अप्रैल, 2020 को हुई बैठक हुई थी, जिसमें सरकार के अनुसार यदि किसी माननीय सांसद या विधायक द्वारा किसी जरुरतमंद परिवार या व्यक्ति को भोजन की आवश्यकता की सूचना दिया जाता है तो संबंधित जिला के उपायुक्त जांचोपरांत उन्हें भोजन/ सूखा राशन उपलब्ध कराएंगे। इसके आलोक में जमशेदपुर के उपायुक्त द्वारा विधायक सरयू राय से दिनांक 24 अप्रैल, 2020 को प्रेषित पत्र के माध्यम से वैसे लोगों की सूची मांगी गयी थी। इस पत्र के आलोक में रविवार को विधायक सरयू राय ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 6980 जरूरतमंद परिवारों की सूची उपायुक्त कार्यालय में भेजवाया है। जानकारी के अनुसार उनके पास राशन कार्ड नहीं है परंतु ये इसकी योग्यता रखते हैं तथा इन्हें सहायता की आवश्यकता है। सूची के आधार पर उपायुक्त द्वारा सत्यापन कर योग्य परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

