झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में असंगठित कामगारों के बीच 1 महीने का राशन वितरित किया श्री तिवारी ने कहा इस संक्रमण काल में अगर सबसे ज्यादा कोई प्रभावित हुआ है वे असंगठित क्षेत्र के गरीब कामगार मजदूर हैं कांग्रेसका यह मुहिम है कि कोई गरीब भूखा ना रहे उन्होंने कहा कि विगत दिनों पार्वती पुर गांव में 100 गरीब परिवारों के बीच 1 महीने का राशन वितरित किया गया था यह मुहिम लगातार चलता रहेगा कोई गरीब भूखा नहीं रहे यह झारखंड के महा गठबंधन सरकार का उद्देश्य है राशन वितरण कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष सिंह अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित होकर सरकारी दिशानिर्देशों का अनुपालन कराते हुए अपना सहयोग प्रदान किया हम उनको भी कड़ी मेहनत करने के लिए धन्यवाद देते हैं

