Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार संविधान से नहीं ट्विटर से चल रही है : रघुवर दास
    Breaking News झारखंड राजनीति

    सरकार संविधान से नहीं ट्विटर से चल रही है : रघुवर दास

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा में फ़ल विक्रेताओं से मिलें पूर्व सीएम रघुवर दास, बढ़ाया हौसला, कहा- धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को, तुष्टिकरण की राजनीति करने पर हेमंत सरकार को चेताया

    ● सरकार संविधान से नहीं ट्विटर से चल रही है : रघुवर दास
    ● जमशेदपुर भाजपा ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

    जमशेदपुर की कदमा थाना क्षेत्र में शनिवार को जमशेदपुर पुलिस द्वारा ‘हिंदू फल दुकान’ अंकित विहिप के बैनरों को हटाकर फ़ल दुकानदारों पर कार्रवाई का भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार देर शाम को ट्वीट करते हुए झारखंड सरकार के सीएम हेमंत सोरेन पर कोरोना संकट काल में भी असंवेदनशीलता से तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित होकर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया था और फल विक्रेताओं पर दर्ज़ केस पर कड़ा ऐतराज जताया था। रविवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कदमा में फ़ल विक्रेताओं से मिलने पहुँचें और उनका मनोबल बढ़ाया। रघुवर दास ने दुकानदारों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने काफ़ी देर तक फ़ल दुकानदारों के बीच बातचीत कर समय बिताया। पूर्व सीएम श्री दास ने जमशेदपुर के डीसी से भी इस मामले में बात किया और हस्तक्षेप कर गैरवाजिब केस को वापस लेने की बात कही। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश में संविधान के तहत सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार प्राप्त है। झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई में यूपीए गठबंधन की सरकार तुष्टिकरण से प्रेरित होकर हिंदुओं को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने झारखंड सरकार के मुखिया को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते चेत जाये और ऐसे विद्वेषपूर्ण कार्रवाई से परहेज़ करे अन्यथा भारतीय जनता पार्टी राज्य स्तर पर कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि कोरोना संकट के बीच में भी झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। आरोप लगाया कि राज्य में सरकार संविधान से नहीं बल्कि ट्विटर से संचालित हो रही है। जमीनी सत्यता जाने बगैर सरकार के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही से अनुचित आदेश जारी कर दे रहे है जिसके अनुपालन के क्रम में निचले अधिकारी निर्दोषों और विशेषकर हिंदुओं को प्रताड़ित कर रहे हैं।

    ● जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाजपाईयों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

    जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने भी मामले में कड़ा विरोध जताया था। शनिवार देर शाम को ही जमशेदपुर महानगर भाजपा कमिटी ने फ़ल विक्रेताओं पर कार्रवाई को अविवेकपूर्ण करार देते हुए विरोध का ऐलान कर दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के आह्वाहन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को काला बिल्ला लगाकर फल विक्रेताओं के समर्थन में विरोध जताया। भारतीय जनता पार्टी ने माँग किया कि चौबीस घँटों में भीतर हिंदू फल विक्रेताओं पर दर्ज़ केस वापस लिये जाएं और गलत कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाये। इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अन्य दिनों की तरह की लॉकडाउन के कारण कठिनाई झेल रहे ग़रीबो और जरूरतमंद लोगों तक मोदी आहार बाँटे और सेवा कार्य जारी रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग संविधान को दरकिनार कर तुष्टिकरण की नीति पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे अविवेकपूर्ण निर्णय और गलत कार्रवाई से अराजकता बढ़ती है। बहुसंख्यक लोगों के मन में असंतोष पनप रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने फल विक्रेताओं पर दर्ज़ केस वापस लेने और कदमा थाना के दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग उठाई। उन्होंने भी फल विक्रेताओं से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता ने आज आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में असंगठित कामगारों के बीच 1 महीने का राशन वितरित किया
    Next Article साई भक्त वृंद ने बांटे घरों में मास्क, सेनेटाइजर, शामिल हुए महानगर अध्यक्ष

    Related Posts

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    October 17, 2026

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    October 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.