Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम नीतिश कुमार ने लालू पर किया तंज, कहा- पैदा किए नौ बच्चे, तेजस्वी का पलटवार
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    सीएम नीतिश कुमार ने लालू पर किया तंज, कहा- पैदा किए नौ बच्चे, तेजस्वी का पलटवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार की जनता अगले पांच साल के लिए किसे सत्ता सौंपेगी इसका फैसला तो 10 नवंबर को हो जाएगा, लेकिन ये राजनीतिक लड़ाई अब निजी होती जा रही है. दरअसल, वैशाली जिले के महनार के चुनावी मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर निजी हमला किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ-नौ बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं. उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके हैं, इसलिए वो जो मन करे बोलें. अब राजद नेता का कहना है कि हमारे बहाने नीतीश प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं. प्रधानमंत्री जी 6-7 भाई-बहन हैं.

    हमारे बहाने प्रधानमंंत्री पर निशाना साध रहे हैं नीतीश- तेजस्वी

    तेजस्वी यादव ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा, हमारे बहाने नीतीश जी प्रधानमंत्री जी को निशाना बना रहे हैं, प्रधानमंत्री जी 6-7 भाई-बहन हैं. हमने पहले भी कहा है कि नीतीश जी थक चुके हैं वो हमें कितना भी गाली दें, लेकिन वो बेरोजगारी, गरीबी पर बात नहीं करना चाहतें. अगर ऐसी बोली वो बोलते हैं तो वो महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहें.

    आठ-नौ बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं: नीतीश

    चुनावी मंच से नीतीश ने लालू के नौ बच्चों को लेकर ऐसा तंज कसा की सभी लोग हैरान रह गए. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ-नौ बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं. बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं. मतलब बेटियों पर भरोसा ही नहीं है. इस तरह के लोग बिहार का क्या भला करेंगे. मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा में आगे कहा कि यदि यही लोगों के आदर्श हैं तो समझ लीजिए बिहार का क्या बुरा हाल होगा, कोई पूछने वाला नहीं रहेगा, सब बर्बाद हो जाएगा. हम सेवा करते हैं जबकि वो मेवा और माल की चाह रखते हैं. अपने इन्हीं कर्मों की वजह से अंदर जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने 18 महीने में ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से अलग होने की वजह भी बताई.

    नीतीश जी के अपशब्द मेरे लिए आशीर्वचन हैं: तेजस्वी

    मुख्यमंत्री के बयान पर जवाब देते हुए राजद नेता तेजस्वी ने कहा, आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहें वो मेरे लिए आशीर्वचन हैं. नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके हैं इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोलें. मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूं. इस बार बिहार ने ठान लिया है कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश सरकार का निर्णय, किसान बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाकर कर सकते हैं कमाई
    Next Article यूपी में अब बगैर अनुमति दाढ़ी-बाल नहीं बढ़ा सकेंगे पुलिसकर्मी, स्टाइलिश दाढ़ी-बाल पर सख्त कार्रवाई, निर्देश जारी

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.