सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कुख्यात जीत राय सिंह मुंडा गिरफ्तार भारी संख्या में हथियार बरामद
सरायकेला जिले की राई सिंदरी पहाड़ी से खूंटी पुलिस एवं सरायकेला पुलिस के संयुक्त प्रयास से कुख्यात जीतराय मुंडा की गिरफ्तारी सरायकेला पुलिस ने की है। आपको बता दें सरायकेला पुलिस लगातार नक्सली अभियान चला रही है और इस बीच स्वतंत्रता दिवस के 10 दिन बाद ही सरायकेला पुलिस ने नक्सलियों के बहुत बड़े अभियान की कमर तोड़ दी है।उधर नक्सलियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले खतरनाक हथियारों के साथ 500 विस्फोटक और तीन राइफल, एक गन, एक पिस्तौल,सौ पीस जिंदा कारतूस को बरामद कर मिसाल पेश की है। सरायकेला खरसावां जिले के एसपी प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि सरायकेला जिले के कुचाई थाना अंतर्गत राय सिंदरी पहाड़ पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी अनल दा,असीम मंडल, अतुल, अमित मुंडा,महाराज प्रमाणिक दस्ता पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने एवं हथियार लूटने के उद्देश से भारी मात्रा में हथियार गोली विस्फोटक एवं आईडी छिपाकर रखे हुए थे एवं तमाम रास्तों में आईडी बम लगाया जा चुका था। सूचना मिलते ही सरायकेला खरसावां पुलिस ने सरायकेला पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी एवं अभियान एसपी पुरुषोत्तम कुमार के साथ सीआरपीएफ कमांडेंट बिरसा उरांव, जिला सेट बल और झारखंड जगुआर की टीम बिना किसी जवान को खोए तमाम विस्फोटकों को अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली की भी गिरफ्तारी हुई है। जिसे खूंटी एवं रांची पुलिस की संयुक्त अभियान में पकड़ा गया है। सरायकेला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के अभियान से लगातार नक्सलियों का मनोबल गिरता जा रहा है एवं ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

