Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शांति भंग होने की आशंका के बाद कदमा गणेश पूजा मैदान में निषेधाज्ञा लागू
    Breaking News Headlines अपराध ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    शांति भंग होने की आशंका के बाद कदमा गणेश पूजा मैदान में निषेधाज्ञा लागू

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शांति भंग होने की आशंका के बाद कदमा गणेश पूजा मैदान में निषेधाज्ञा लागू

    कदमा गणेश पूजा मैदान में पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो के स्मारक निर्माण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों के बीच उत्पन्न तनाव की स्थिति को देखते हुए और शांति भंग होने की आशंका को ध्यान में रखकर एसडीओ धालभूमगढ़ चंदन कुमार ने 23 अगस्त 2020 दिन रविवार से निषेधाज्ञा लागू कर दिया है| कदमा गणेश पूजा मैदान में धारा 144 अगले आदेश तक लागू रहेगा, उल्लेखनीय है कि 9 मई 2008 को तत्कालीन सांसद और स्वर्गीय सुनील महतो की पत्नी सुमन महतो एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थकों द्वारा कदमा गणेश पूजा मैदान के एक हिस्से पर जबरन कब्जा कर स्वर्गीय सुनील महतो की प्रतिमा बैठाने का प्रयास किया गया था| उस घटनाक्रम की वजह से लोक शांति भंग हुई थी और विधि व्यवस्था संबंधी समस्या भी उत्पन्न हुई थी .इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. याचिका पर सुनवाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने उपरोक्त बातों में अंतिम आदेश अब तक पारित नहीं किया है| फिलहाल शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए एसडीओ द्वारा गणेश पूजा मैदान के एरिया में निषेधाज्ञा लागू कर दी है .नियमों के मुताबिक गणेश पूजा मैदान में किसी प्रकार का हिंसक जुलूस, धरना प्रदर्शन ,घेराव, रोड जाम, पुतला दहन, वर्जित रहेगा| किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, लाठी डंडा ,तीर धनुष, गड़ासा, भाला आदि लेकर रोड पर निकलना या चलना निषेध रहेगा. गणेश पूजा मैदान में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी चिकित्सा कर्मी तथा मीडिया कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा .बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करना भी वर्जित होगा| कोई भी राजनीतिक दल बिना पूर्व अनुमति के कोई सभा या जुलूस नहीं निकाल सकेगा. उपद्रव अथवा शांति भंग करने के उद्देश्य से 5 या 5 से अधिक व्यक्ति उक्त स्थल पर एक साथ जमा नहीं होंगे .आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है स्थानीय थाना को भी आदेश के लागू करने के लिए सुनिश्चित करने का आदेश हुआ है!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड-19 टेस्ट कराने वाले सही-सही व चालू मोबाइल नंबर और पता दर्ज कराएं
    Next Article सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कुख्यात जीत राय सिंह मुंडा गिरफ्तार भारी संख्या में हथियार बरामद

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.