निजाम खान
*अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं संबंधित पदाधिकारी, जिले में रोजगार की कोई कमी नहीं है:- उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.)*
*काम मांगने वाले हर मजदूर को काम दे साथ ही जिसका जॉब कार्ड नहीं बना है तुरंत जॉब कार्ड बनाने हेतु अग्रतर कार्रवाई करें:- उप विकास आयुक्त*
*प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भूमिहीन लाभुकों के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि जिन की स्वीकृति हो सकती है उन्हें नियमानुसार स्वीकृति की कार्रवाई की जाए*
आज दिनांक 25 अगस्त 2020 को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत भूमिहीन लाभुकों को भूमि बंदोबस्त करने संबंधी एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं यथा बिरसा हरित ग्राम योजना नीलांबर पीताम्बर जल समृद्धि योजना पोटो हो खेल विकास योजना इत्यादि में होने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा(भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
उप विकास आयुक्त ने सभी अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भूमिहीन लाभुकों के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि जिन की स्वीकृति हो सकती है उन्हें नियमानुसार स्वीकृति की कार्रवाई की जाए।
पीएम आवास योजना(ग्रामीण) 2020-2021 के लक्ष्य के आलोक में लाभुकों के स्वीकृति एवं प्रथम किस्त के भुगतान संबंधित पदाधिकारी द्वारा किया जाए।
पीएम आवास योजना(ग्रामीण) अंतर्गत लक्ष्य एवं भौतिक प्रगति के आलोक में किस्तों के भुगतान के अंतर को शून्य करने का निर्देश उप विकास आयुक्त द्वारा दिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सभी फेज की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निदेश दिया गया।
स्कीम कम्प्लीटेशन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने अधूरे काम को पूर्ण करने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।
*उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं यथा- बिरसा हरित ग्राम योजना, निलाम्बर-पिताम्बर जल समृद्धि योजना,पोटो हो खेल विकास योजना इत्यादि में होने वाले कार्यों की समीक्षा की गई।*
बैठक में उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत अबतक जिले में कार्यान्वित की गई प्रगति की समीक्षा की।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि एक एकड़ जमीन में न्यूनतम 112 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी मुख्य रूप से आम का पौधा लगाया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत रैयती और गैरमजरूआ भूमि में पौधा लगाया जा रहा है।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि काम मांगने वाले हर मजदूर को काम दे साथ ही जिसका जॉब कार्ड नहीं बना है तुरंत जॉब कार्ड बनाने हेतु अग्रतर कार्रवाई करें। अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं। जिले में रोजगार की कोई कमी नहीं है।
उप विकास आयुक्त ने जिले में चल रहे विशेष कैंप Corona टेस्टिंग 22 अगस्त से 5 सितंबर तक चलाए जा रहे अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
कहा कि संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से भी Corona टेस्टिंग अधिक से अधिक करवाने हेतु लोगों को जागरूक करेंगे साथ ही मेडिकल टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला को दिया गया टारगेट भी पूर्ण करना है। ससमय डाटा संबंधित पदाधिकारी उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे।
*साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा कहा गया कि कांटेक्ट ट्रेसिंग में हम लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं इससे बरकरार रखना होगा* साथ ही मोबिलाइज करना बहुत जरूरी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग corona टेस्ट कराने हेतु आए।
मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री प्रधान मांझी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी श्री संदीप कुमार, मोतिउर रहमान सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

