Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सम्मान समारोह आयोजित
    Uncategorized

    सम्मान समारोह आयोजित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    रतन कुमार की रिपोर्ट
    खुटौना (मधुबनी)। स्थानीय रामजानकी विवाह भवन में निकाय कोटे के राजद समर्थित एमएलसी उम्मीदवार मो मेराज आलम के समर्थकों द्वारा गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों का प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य, वार्ड पंच तथा राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। कारमेघ मध्य मुखिया सह प्रखंड मुखिया महासंघ अध्यक्ष कपिलेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन वीरपुर के मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम का आरंभ वर्तमान प्रखंड प्रमुख एवं आगामी निकाय के विधान परिषद चुनाव में जिला क्षेत्र से राजद समर्थित उम्मीदवार मो मेराज आलम द्वारा स्वागत से हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों का पाग और माला से स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी जिप सदस्य एवं जिप उपाध्यक्ष के रूप में आम जनता की सेवा की है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था, सम्मानजनक मासिक भत्ता और अन्य सुविधाओं के लिए प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया। मुखिया महासंघ अध्यक्ष श्री यादव ने निकाय कोटे से मेराज आलम के एमएलसी उम्मीदवार बनने को प्रखंड के लिए गौरव की बात बताते कहा कि उनकी जीत पक्की है। मुखिया उमेश दास, जयवंश ठाकुर, मो आजाद, मो नजीब, पंसस रेखा देवी तथा राजद कार्यकर्ता नारायण यादव ने मेराज आलम के एमएलसी प्रत्याशी बनने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजद सहित सभी पार्टियों के कार्यकर्ता चुनाव में उनकी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवार्ड क्रियान्वयन प्रबन्धन समिति का किया गया गठन
    Next Article बसंत पंचमी को लेकर शांति समिति का आयोजन

    Related Posts

    दिनकर जयंती के अवसर पर सिमरिया में विराट कवि सम्मेलन आयोजित।बीहट।यदुनंदन।दिनकर स्मृति विकास समिति, स

    September 26, 2026

    Revolution Casino Freispiele – Schritt‑für‑Schritt Registrierungsanleitung

    September 23, 2026

    Casino Nova Scotia online no deposit bonus – app and mobile guide

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.