Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी घरों में नि:शुल्क लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर :  नीतीश कुमार
    Breaking News Headlines बिहार

    सभी घरों में नि:शुल्क लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर :  नीतीश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : राज्य के सभी बिजली उपभोक्तओं के घर अगले साल 15 अगस्त तक प्री पेड मीटर लगा दिये जायेेंगे. सरकारी खर्च पर यह सुविधा बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विद्युत भवन में आयोजित कार्यक्रम में 1006 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का कार्यारंभ और उद्घाटन करने के मौके पर यह लक्ष्य ऊर्जा विभाग को दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर, 2019 तक खेती के लिए अलग फीडर और सभी जर्जर तार बदल दिये जायेंगे. वहीं, मिशन 45 के तहत 45 दिनों में 349 शौचालय बनाने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 बिजली कर्मियों को सम्मानित किया गया.मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी कार्यालयों की छतों व तालाबों के ऊपर सोलर प्लांट लगाने और बिजली कर्मियों के लिए कार्यस्थलों पर शौचालय बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में करीब 50 अरब रुपये की बिजली सब्सिडी दी जा रही है. कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए मुफ्त बिजली की मांग करते हैं. ऐसे में लोगों काे मुफ्त में बिजली नहीं दी जा सकती, क्योंकि लोग उसका दुरुपयोग करेंगे. पर्यावरण को भी नुकसान होगा. राज्य में खेती वाली जगहों पर कुल कितने कृषि फीडर की आवश्यकता है, इसका आकलन करने का उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया. कहा कि इसके लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद करेगी. इस समय 1312 कृषि फीडर बनाने का लक्ष्य है, जिनमें से 460 बन चुके हैं. उन्होेंने कहा कि कजरा और पीरपैंती में तीन-तीन सौ मेगावाट सोलर प्लांट बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है.

    प्रीपेड मीटर और सोलर प्लांट के फायदे
    नीतीश कुमार ने कहा कि बिजली के प्रीपेड मीटर सहित सोलर प्लांट लगाने के पर्यावरण सुरक्षा सहित अनेक फायदे हैं. प्रीपेड मीटर से जितना पैसा जमा करेंगे, उतनी बिजली मिलेगी. मीटर रीडिंग व बिल में गड़बड़ी नहीं होगी. पहले मीटर रीडर धांधली कर वेतन से अधिक कमाई करते थे. वे दोमंजिला मकान बनवा लेते थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस तरह तबाह किया आतंक का गढ़ बालाकोट कैंप
    Next Article शोपियां में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी ढेर

    Related Posts

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    September 24, 2026

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    September 24, 2026

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.