Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रावणी मेला देवघर को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की अनुशंसा स्वागत योग्य कदम: भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    श्रावणी मेला देवघर को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की अनुशंसा स्वागत योग्य कदम: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रावणी मेला देवघर को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की अनुशंसा स्वागत योग्य कदम: भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज देवघर परिसदन में सम्पन्न झारखंड कैबिनेट की बैठक में देवघर श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की भारत सरकार से राज्य सरकार की अनुशंसा को स्वागतयोग्य कदम बताया है इससे इस मेले में जहा आधारभूत संरचना बढ़ेगी वही घरेलू पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ेगा । देश और विदेश के श्रद्धालु और पर्यटकों को इसका लाभ मिल सकेगा।

    श्री शुक्ल ने झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक के शुल्क में बृद्धि की स्वीकृति देने के राज्य सरकार के निर्णय का भी स्वागत करते हुए कहा है कि इससे न्यायिक कार्यो में उक्त श्रेणी के अधिवक्ता बेहतर ढंग से कार्य निष्पादन कर सकेंगे।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि कार्य को अंजाम तक पहुचाने की रघुवर सरकार की क्षमता है यही वजह है कि आज झारखंड में धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हुआ तथा आज पर्यटन स्थल के रूप में भी उनका तेजी से विकास हो रहा है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि देवघर श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग लंबे समय से थी देश विदेश से बाबा वैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के श्रद्धालु इस श्रावणी मेला में आते है उन्हें इससे खुशी होंगी की झारखण्ड सरकार ने उनकी भावनाओं को सम्मान दिया है। इसके लिए श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास का आभार जताया है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि देवघर श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला की राज्य सरकार की अनुशंसा से पूरे झारखंड के लोंगो में खुशी है। इससे श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय मेला के स्वरूप का भरपूर लाभ मिलेगा।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के प्रेरक नेतृत्व में न्यू झारखंड के निर्माण में प्रभावशाली और संवेदनशील कार्य किये जा रहे है।राज्य सरकार के विकास कार्यो से आज विकास बृद्धि दर में झारखंड पूरे देश मे दूसरे नम्बर पर है। श्री शुक्ल ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास को बधाई दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीडिओ सह एमओ और जिला परिषद ने संयुक्त रूप से गैस सिलेंडर का किया वितरण
    Next Article स्वच्छ भारत मिशन के तहत शेष बचे शौचालयों की हुई प्रगति समीक्षा बैठक

    Related Posts

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    September 22, 2026

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    September 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.