Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन के लिए डीसी गणेश कुमार ने कोषांग के वरीय व नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक
    Breaking News झारखंड

    विधानसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन के लिए डीसी गणेश कुमार ने कोषांग के वरीय व नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 5, 2019Updated:December 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    आज दिनांक 5 दिसंबर 2019 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) एवं सामान्य प्रेक्षक डॉ. एम आर रवि (भा.प्र.से.) के संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार जामताड़ा में विधानसभा निर्वाचन 2019 की तैयारियों विधानसभा के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।

    बैठक में सामान्य प्रेक्षक डॉ. एम आर रवि ने सबसे पहले विधान सभा चुनाव को लेकर गठित कोषांग के वरीय पदाधिकारियों से बारी-बारी कोषांग के कार्यो की समीक्षा की एवं सभी वरीय पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियम एवं समय के अनुसार कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    इस दौरान उन्होंने क्रार्मिक कोषांग, निर्वाचन कोषांग, सामाग्री कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, एमसीएमसी कोषांग, मीडिया कोषांग, वाहन कोषांग समेत अन्य सभी कोषांग के अधिकारियों को दिए गए दायित्वों को ससमय पूर्ण करने को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता पहचान पत्र शतप्रतिशत बांटना सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक के दौरान सामान्य प्रेक्षक के द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो मतदाता सूची आपके पास होगी वही मतदाता सूची सभी प्रत्याशियों को भी उपलब्ध करवाएं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। प्रेक्षक द्वारा कहां गया कि एमसी एमसी कोषांग सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखेंगे।

    बैठक में उन्होंने बूथ पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं उपलबंध करवाने, दिव्यांगों के बूथ पर रैम एवं सभी दिव्यांग मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित करवाने को लेकर निर्देशित किया। बैठक में प्रेक्षकों के द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी प्रत्याशी प्रलोभन या धार्मिक मामले को लेकर वोट नहीं मांगे ऐसे लोगों पर विशेष नजर बनाए रखे। साथ ही आदर्श आचार संहिता उलघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में प्रेक्षक के द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करवाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में विधानसभा चुनाव के सफलता को लेकर अन्य कई मुद्दों पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श के बाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार द्वारा बताया गया कि जामताड़ा जिला के 2 विधानसभा नाला एवं जामताड़ा के तहत इवीएम और वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया जा चुका है। संवेदनशील बूथों को चयनित किया जा चुका है। आदर्श आचार संहिता के तहत 2 मामले दोनों विधानसभा क्षेत्रों दर्ज किए गए है। एफएसटी एवं एसएसटी का गठन किया जा चुका है। अवैध शराब व राशि को जब्त करने लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने कार्मिक, मतदान केंद्र, क्रिटीकल मतदान केंद्र, वाहन की आवश्यकता, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामग्री कोषांग, पोस्टल बैलेट, मीडिया मॉनीटरिग, स्वीप गतिविधियों, मतदान दलों व इवीएम रवाना स्थल आदि के सम्बंध में व्यापक बाते बताया गया। बाद में सिविल एप कंट्रोल रूम व 1950 नंबर कंट्रोल रूम में पहुंचकर अब तक प्राप्त शिकायतों व उसके निष्पादन के बारे में बताया गया।

    साथ ही उपायुक्त द्वारा कहा गया कि अगर किसी आम नागरिक को चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता हो या कोई शिकायत दर्ज करानी हो तो जिला कंट्रोल रूम नंबर 064 33 – 22 2245 एवं मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 में संपर्क पूर्वाहन 9:00 बजे से अपराहन 9:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, आइटीडीए निदेशक श्री नीतीश कुमार सिंह(भा.प्र.से.),निर्वाची पदाधिकारी सुधीर कुमार,सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भदुलिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय केरकेटा साथ ही सभी वरीय पदाधिकारी सहित सबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिवसेना को करारा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 400 कार्यकर्ता
    Next Article राजनीति दल एवं प्रत्याशियों को चुनाव में सभी प्रकार की अनुमति के लिए सुविधा एप पर ऑनलाइन आवदेन करे :डीसी

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.