कोरोना वायरस से शांति के लिए भाजमो टेल्को मंडल ने किया हवन।
आज हिंदू नव वर्ष के पूर्व संध्या पर भारतीय जन मोर्चा टेल्को मंडल संयोजक राम कृष्ण दुबे , रिवरव्यू क्षेत्रीय संयोजक रोहित कुमार एवं सहसंयोजक दीपक सिंह ने श्री श्री देवल ऋषि स्वामी असितानंद जी महाराज के आश्रम जो कि टेल्को राधिका नगर में है। वहां पर विश्वकल्याण हेतु एवं चीन के अशांत, अतृप्त पशुओं की आत्मा (कोरोना वायरस) से मानव जीवन के रक्षार्थ हेतु यज्ञ हवन का आयोजन किया। इस हवन में औषधीय हविष्य डालकर वातावरण को शुद्ध एवं जुड़े हुए लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एवं समाज की खुशहाली के लिए हवन किया गया। इस हवन में मंडल के संयोजक रामकृष्ण दुबे, रोहित कुमार, अर्चना सिंह, दीपक सिंह उपस्थित हुए। स्वामी असितानंद जी महाराज के सानिध्य में हुए हवन में नीम, पलास, गिलोय, कपूर, गंधक, लोवान आदि औषधियों के हविष्य का प्रयोग कर वातावरण को शुद्ध किया गया।
राम कृष्ण दुबे