Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने संविधान का किया सबसे अधिक दमन, कांग्रेस को बताया संविधान विरोधी:रघुवर दास
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस ने संविधान का किया सबसे अधिक दमन, कांग्रेस को बताया संविधान विरोधी:रघुवर दास

    Aman KumarBy Aman KumarMay 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, संविधान बचाओ रैली को बताया ढोंग

    कांग्रेस ने संविधान का किया सबसे अधिक दमन, कांग्रेस को बताया संविधान विरोधी:रघुवर दास
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ को एक राजनीतिक नाटक करार देते हुए इसे जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिनके हाथों संविधान को सबसे अधिक क्षति पहुंची, वे आज संविधान की दुहाई देकर देश की जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उपरोक्त बातें मंगलवार को जमशेदपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय 1975 की आपातकाल की याद दिलाते हुए रघुवर दास ने कहा कि उस समय कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए संविधान में संशोधन कर हजारों नागरिकों को नजरबंद कर दिया था। अनुच्छेद 14, 21 और 32 जैसे मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था। प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई और बिना किसी कारण बताए गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं उस दौर का गवाह हूं और गया सेंट्रल जेल में बंद रहा हूं। तब कांग्रेस को संविधान की याद क्यों नहीं आई।

    उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने दशकों लंबे शासन में अंबेडकर जी को भारत रत्न नहीं दिया, कांग्रेस के सत्ता से विदाई के बाद ही उन्हें भारत रत्न का सम्मान दिया गया। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने 1952 से दो बार डॉ. अंबेडकर के खिलाफ चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारकर उन्हें हराने का षड्यंत्र रचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रारंभ से ही अंबेडकर, दलित, शोषित और वंचित समाज की विरोधी रही है।

    धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति लालच, भ्रम या दबाव के माध्यम से धर्म परिवर्तन नहीं कर सकता और यदि आवश्यकता पड़ी तो राज्य सरकार इस पर कानून बना सकती है। भाजपा ने यही किया और धर्मांतरण निषेध कानून लाया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके समर्थन से चल रही सरकार में झारखंड में तेजी से धर्मांतरण हो रहा है, जिससे आदिवासी समाज के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की पवित्र धरती पर बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, नीलाम्बर-पीताम्बर, तिलका मांझी, पोटो हो जैसे महान आदिवासी सेनानियों ने अपनी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए बलिदान दिया। लेकिन झामुमो-कांग्रेस की नीति और नीयत राज्य के आदिवासी अस्मिता को समाप्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर वास्तव में संविधान की चिंता है तो वह धर्मांतरण कानून को सख्ती से लागू करवाए।

    इसके साथ ही उन्होंने झारखंड के मंत्री के बयान पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने अपने लिए शरीयत को पहले और संविधान को बाद में बताया था। रघुवर दास ने पूछा कि कांग्रेस के लिए शरीयत बड़ी है या संविधान? उन्होंने मांग की कि अगर कांग्रेस संविधान को सर्वोपरि मानती है तो ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें अन्यथा सरकार से अपना समर्थन वापस ले।

    रघुवर दास ने कांग्रेस और झामुमो पर मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करने और अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और संघ परिवार राष्ट्रीय हित में उनके विरोध में खड़े हैं, यही कारण है कि कांग्रेस भाजपा और आरएसएस को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करती है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के शोषित, वंचित और दलित वर्गों के उत्थान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मोदी सरकार ने वे सभी अधिकार इन वर्गों को दिलाए हैं, जिनसे कांग्रेस ने अपने वर्षों के शासनकाल में वंचित रखा था। यही कांग्रेस की बेचैनी का कारण है।

    रघुवर दास ने अंत में कहा कि आज कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हो चुका है। संविधान की रक्षा की आड़ में कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस का इतिहास संविधान के उल्लंघन और लोकतंत्र के दमन से भरा पड़ा है।

    कांग्रेस को बताया संविधान विरोधी:रघुवर दास कांग्रेस ने संविधान का किया सबसे अधिक दमन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराह्व 4 बजे से 7 बजे के बीच होगा मॉक ड्रिल का आयोजन, नागरिकों से अपील है कि घबरायें नहीं, यह सिर्फ आपदा से निपटने का पूर्वाभ्यास है
    Next Article राज्यपाल से मिले विधायक सरय़ू राय, औद्योगिक नगर समिति के बारे में हुई विस्तृत चर्चा

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.