Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराह्व 4 बजे से 7 बजे के बीच होगा मॉक ड्रिल का आयोजन, नागरिकों से अपील है कि घबरायें नहीं, यह सिर्फ आपदा से निपटने का पूर्वाभ्यास है
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अपराह्व 4 बजे से 7 बजे के बीच होगा मॉक ड्रिल का आयोजन, नागरिकों से अपील है कि घबरायें नहीं, यह सिर्फ आपदा से निपटने का पूर्वाभ्यास है

    Aman KumarBy Aman KumarMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *उपायुक्त ने 7 मई के एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल को लेकर सभी स्टेकहोल्डर के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    *अपराह्व 4 बजे से 7 बजे के बीच होगा मॉक ड्रिल का xआयोजन, नागरिकों से अपील है कि घबरायें नहीं, यह सिर्फ आपदा से निपटने का पूर्वाभ्यास है*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुख्य सचिव, झारखंड के निर्देशानुसार 7 मई को जमशेदपुर में नागरिक सुरक्षा अभ्यास और रिहर्सल आयोजित किया जाना है । इसी क्रम में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन समिति श्री अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में सभी स्टेकहोल्डर के साथ बैठक कर आपदा की स्थिति में नागरिकों के व्यवहार तथा आवश्यक सेवा प्रदाता के द्वारा उठाए जाने वाले आवश्यक कदम के बारे में चर्चा की गई । इस दौरान एयर स्ट्राइक से निपटने के उपाय, परिस्थिति के अनुरूप समय पर प्रतिक्रिया, संचार एवं समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता एवं उसके उपयोग, लोगों के बीच जागरूकता आदि विषय पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए । बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, एसडीएम धालभूम, रूरल एसपी, रेलवे एसपी, सिटी एसपी, एडीसी, सेना के प्रतिनिधि, एनसीसी, रेलवे, एयरपोर्ट, मोबाइल सेवा, विद्युत, जुस्को, अग्निशमन, कंपनी प्रतिनिधि, सिविल डिफेंस व अन्य सभी संबंधित स्टेकहोल्डर उपस्थित थे।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न 4 बजे से संध्या 7 बजे सी.एच एरिया में ब्लैक आउट रहेगा । संभावित खतरे की पूर्व सूचना सायरन के माध्यम से अपराह्न 4 बजे दी जाएगी । तत्पश्चात 5 बजे घटनास्थल के रूप में चिन्हित बिल्डिंग से नागरिकों को निकालने की कवायद शुरू होगी, इस दौरान संबंधित बिल्डिंग में बिजली, पानी, गैस कनेक्शन काट दिए जाएंगे। राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए प्रभावितों को सेफ हाउस ‘निर्मल भवन’ लाया जाएगा । दुर्घटना में घायल हुए लोगों को टीएमएच में भर्ती कराया जाएगा। ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट रहेगा। वहीं शहर के सभी निजी व सरकारी अस्पताल, एंबुलेस, अग्निशमन हाई अलर्ट पर रहेंगे । आपदा के दौरान लोगों की मदद के लिए *सेंट्रल कमांड सेंटर साक्ची थाना स्थित सीसीआर में कार्यरत रहेगा जिसका नंबर 0657-2431028 है* । ड्रिल में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, होम गार्ड्स, एनसीसी के लोगों को शामिल किया जाएगा । अपराह्न 4 बजे से पूर्व सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा आमलोगों को अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा। ब्लैक आउट के दौरान सीएच एरिया के रहवासियों से अपील है कि जेनरेटर, इन्वर्टर, सोलर चालित आदि किसी भी प्रकाश की व्यवस्था का उपयोग नहीं करें तथा कांच के खिड़की-दरवाजे को बंद रखें या काला कपड़ा/पर्दा से ढक कर रखें। एयरपोर्ट के नजदीक होने तथा संवेदनशीलता को देखते हुए सीएच एरिया का चयन मॉक ड्रिल के लिए किया गया है।

    इसके अलावा पूर्वाह्न 11 बजे से सभी औद्योगिक संस्थान, सोनारी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और विभिन्न चिन्हित स्कूल के छात्रों के बीच आपदा से निपटने को लेकर जागरूकता ड्रिल संचालित किए जाएंगे ।

    *एयर स्ट्राइक के दौरान सावधानी बरतने के लिए निम्नलिखित एडवाइजरी का पालन करें*

    *सावधानियां*
    घरों का बिजली कनेक्शन बंद कर दें अर्थात स्वयं ब्लैक आउट कर दें।
    अफवाहों से बचें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें।
    सुरक्षित स्थान जैसे बेसमेंट, अंडरग्राउंड पार्किंग या अन्य सुरक्षित ढांचे में रहें।
    खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें और यदि संभव हो तो उन्हें ढक दें।
    मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करके स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और सरकार तथा जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
    आपातकालीन किट तैयार रखें: आपातकालीन किट में आवश्यक वस्तुओं जैसे भोजन, पानी, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य आवश्यक वस्तुओं को शामिल करें।
    . परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क में रहें और उनकी सुरक्षा की जानकारी प्राप्त करें।

    अपराह्व 4 बजे से 7 बजे के बीच होगा मॉक ड्रिल का आयोजन नागरिकों से अपील है कि घबरायें नहीं यह सिर्फ आपदा से निपटने का पूर्वाभ्यास है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजातीय जनगणना के मुद्दे पर जनता की जीत : खरगे
    Next Article कांग्रेस ने संविधान का किया सबसे अधिक दमन, कांग्रेस को बताया संविधान विरोधी:रघुवर दास

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.