Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जातीय जनगणना के मुद्दे पर जनता की जीत : खरगे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जातीय जनगणना के मुद्दे पर जनता की जीत : खरगे

    News DeskBy News DeskMay 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जातीय जनगणना के मुद्दे पर जनता की जीत : खरगे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को पार्टी के संविधान बचाओ महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय से जातीय जनगणना की मांग उठाती रही है, जिसे केंद्र सरकार को आखिरकार मंजूर करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि यह जनता की जीत है।

    रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि यदि केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है तो पूरी पार्टी साथ खड़ी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तीन मांगे की हैं, जिसमें जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों में सहमति बनाने, निजी संस्थांओं में गरीबों को आरक्षण देने और देश में 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को हटाना शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगली जनगणना में सरना कोड को शामिल कराने को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे नेताओं पर हमले करती है, लेकिन हमारी पार्टी इससे नहीं डरती है। कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना देश की मौजूदा स्थिति की जानकारी के लिए जरूरी है।

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह वर्ष हमारी पार्टी के संगठन को सशक्तिकरण करने वाला वर्ष है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की रैली के बारे में लोगों को बताएं। रैली को पार्टी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अलका लांबा, विधायक‍ दल के नेता प्रदीप यादव और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी संबोधित किया।

    महारैली में झारखंड सरकार में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रदीप कुमार बलमुचू, बंधु तिर्की सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    —————

    जातीय जनगणना के मुद्दे पर जनता की जीत : खरगे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता
    Next Article अपराह्व 4 बजे से 7 बजे के बीच होगा मॉक ड्रिल का आयोजन, नागरिकों से अपील है कि घबरायें नहीं, यह सिर्फ आपदा से निपटने का पूर्वाभ्यास है

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.