Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन में कालाबाजारी और अवैध भंडारण के ख़िलाफ़ एकजुट हुए खड़ंगाझार के सब्जी विक्रेता
    Breaking News झारखंड

    लॉकडाउन में कालाबाजारी और अवैध भंडारण के ख़िलाफ़ एकजुट हुए खड़ंगाझार के सब्जी विक्रेता

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेस-विज्ञप्ति

    मैं सब्जी विक्रेता, शपथ लेता हूँ कि…..

    लॉकडाउन में कालाबाजारी और अवैध भंडारण के ख़िलाफ़ एकजुट हुए खड़ंगाझार के सब्जी विक्रेता

    ● उचित मूल्यों पर सब्जियाँ उपलब्ध कराने का लिया संकल्प
    ● भाजपा जिला प्रवक्ता के आग्रह पर जनहित में सब्जी विक्रेता संघ ने लिया निर्णय

    कोरोना संक्रमण के प्रसार और प्रभाव को कमज़ोर करने के लिए सरकार द्वारा लॉक डाउन घोषित है। वहीं इसके कड़ाई के अनुपालन कराने को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने भी धारा 144 लागू कर दिया है। ऐसे में राशन और सब्जी विक्रेताओं द्वारा अवैध भंडारण और खाद्य सामग्रियों की कालाबाज़ारी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जनता की भड़ास और शिकायतों के पोस्ट्स भरे पड़े हैं। सोमवार को जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने भी खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानों को अधिक मूल्य ना वसूलने और अवैध भंडारण नहीं करने की हिदायत दिया था। बावजूद इसके शहर में ऐसे मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं। वहीं इधर भारतीय जनता पार्टी के नेता और खड़ंगाझार सब्जी विक्रेता संघ के महासचिव पंकज मिश्रा की पहल पर सब्जी विक्रेता कालाबाजारी के ख़िलाफ़ एकजुट होकर आगे आयें है। मंगलवार शाम की सब्जी बाज़ार सजने से पूर्व सब्जी विक्रेताओं ने एकसाथ होकर शपथ लिया कि वे ना तो सब्जियों पर मनमानी मूल्य वसूलेंगे और ना ही अवैध भंडारण या काला बाजारी को प्रोत्सान देंगे। सब्जी विक्रेताओं ने ईश्वर और अपने बच्चों को साक्षी मानकर यह संकल्प लिया है। खड़ंगाझार सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष बाबला राय ने कहा कि कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई में वे जिला प्रशासन और सरकार का हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार हैं। मंडियों से सब्जियों और राशन के दाम बढ़ाये जा रहे हैं जिसका असर छोटे दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। कहा कि खड़ंगाझार सब्जी विक्रेता संघ से जुड़े दुकानदार पूरी आत्मीयता और सहयोग भावना से आम जनता को उचित मूल्यों पर सब्जियाँ मुहैया कराने की हर संभव कोशिश करेंगे। सब्जी विक्रेता संघ के महासचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि आम लोग भी ख़रीददारी करते समय हड़बड़ी ना दिखायें और ज़रूरत से ज्यादा सामान घरों में स्टॉक ना करें। कहा कि आपदा के दौरान आम जनता और प्रशासन का सहयोग करना भी राष्ट्रसेवा है। संघ से जुड़े सब्जी विक्रेता अपने स्तर से यथोचित सहयोग देने को संकल्पबद्ध हैं। कहा कि जल्द ही क्षेत्र के राशन दुकानों से भी इस मुहिम से जुड़ने का आग्रह किया जायेगा ताकि अनावश्यक रूप से महँगे राशन और सब्जियों से परेशान जनता को राहत मिल सके। विदित हो कि अखबारों और सोशल मीडिया में महँगे सब्जियों और राशन सामग्रियों से जुड़ी खबरें आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने खड़ंगाझार सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष और महासचिव से इस दिशा में स्वेच्छा से पहल करने का आग्रह किया था ताकि आम जनता को राहत मिल सके। संकल्प लेने वाले दुकानदारों में मुख्य रूप से बाबला राय, पंकज मिश्रा, बंशी गोराई, दीपक कोईरी, परेश महतो, विजय महतो, मनोज पटेल, मुकेश सिंह, तरुणी गोराई, बासंती गोराई समेत अन्य दुकानदार शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवायरस से शांति के लिए भाजमो टेल्को मंडल ने किया हवन
    Next Article HANTAVIRUS: कोरोना के बाद चीन में फैला एक और वायरस, एक शख्स की मौत

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.