Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न क्षेत्र का लिया जायजा
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न क्षेत्र का लिया जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए झारखंड सरकार द्वारा 31 मार्च 2020 तक पूर्णतया लॉक डाउन का आदेश जारी किया गया है। जिले में धारा- 144 लागू है। इस क्रम में आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे द्वारा संयुक्त रूप से साक्ची, बिष्टुपुर, गोलमुरी, सिदगोडा, जुगसलाई, मानगो, परसुडीह सहित पूरे शहर में विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने नागरिकों से घर में ही रहने को कहा। उन्होने कहा कि बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के क्रम में घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें। लोगों से अपील की जाती है कि आवश्यकतानुसार ही खाद्य सामग्री की खरीददारी करें। खाद्यान्न, सब्जी तथा अन्य खाद्य पदार्थ के उत्पादन, वितरण या आवाजाही में किसी प्रकार की रोक नहीं है। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दुकानदारों से बात कर खाद्यान्न सामग्री के मूल्यों की जानकारी ली गई और उन्हें उचित मूल्य पर ही सामग्री बेचने का निर्देश भी दिया गया। गौरतलब है कि 23 मार्च को थोक व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा अलग-अलग बैठक कर उन्हें कालाबाजारी न करने और उचित मूल्य पर लोगों को सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न स्थानों भ्रमण कर जहां विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया वहीं मौके पर उपस्थित पुलिस जवान एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची थाना में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है
    Next Article वायरस से शांति के लिए भाजमो टेल्को मंडल ने किया हवन

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    August 9, 2026

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.