Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीमडीह के झीमडी में सांप्रदायिक तनाव पर शांति समिति की बैठक, *एसडीओ ने सौहार्द कायम रखने की अपील की*
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नीमडीह के झीमडी में सांप्रदायिक तनाव पर शांति समिति की बैठक, *एसडीओ ने सौहार्द कायम रखने की अपील की*

    Aman KumarBy Aman KumarMay 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीमडीह के झीमडी में सांप्रदायिक तनाव पर शांति समिति की बैठक, *एसडीओ ने सौहार्द कायम रखने की अपील की*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झीमडी गांव में दो समुदायों के बीच उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ विकास राय ने की। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

    बैठक में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पंचायत सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि झीमडी विवाद में कई निर्दोष ग्रामीण, महिलाओं और युवाओं पर पुलिस द्वारा झूठे केस दर्ज किए गए। ग्रामीणों ने नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार और एएसआई एम. रहमान पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिससे स्थिति बिगड़ी और क्षेत्र में तनाव फैल गया।

    एसडीओ ने बताया कि सरकार द्वारा पीड़ित पक्षों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता दी गई है। पीड़िता की मां ऊषा महतो को चार बकरियां, एक बकरा, एक गाय और एक बछड़ा, साथ ही अनाथ योजना के तहत बच्चे को तीन वर्षों तक ₹4,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। बीमा योजना और पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई की भी व्यवस्था की गई है। दूसरे पक्ष तस्लीम आलम को 1 आबूआ आवास और ₹1.20 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है।

    शांति समिति की बैठक में झामुमो के कार्तिक महतो, केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, जीप सदस्य प्रतिनिधि ओम प्रकाश लायक समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
    *झीमडी पंचायत समिति सदस्य पदलोचन महतो ने दूरभाष पर बताया* बैठक की दूरी और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 35 किमी दूर अनुमंडल कार्यालय तक गरीब कैसे पहुंचें, यह भी विचारणीय है।
    एसडीओ ने सभी पक्षों से मिलजुल कर विवाद को समाप्त करने और शांति बहाली में प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है.

    *एसडीओ ने सौहार्द कायम रखने की अपील की* नीमडीह के झीमडी में सांप्रदायिक तनाव पर शांति समिति की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरैपिड एक्शन फोर्स की 106 बी बटालियन जमशेदपुर ने चक्रधरपुर शहर में निकाला फ्लैग मार्च लगातार एक सप्ताह तक संचालित करेंगे कार्यक्रम
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: अध्यक्ष व महामंत्री का विभिन्न डिवीजनों में हुआ स्वागत

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.