Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने मोटरसाइकिल रैली के साथ रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति संवाद विशेष

    लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने मोटरसाइकिल रैली के साथ रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने बाइक जुलूस के साथ रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने बेगूसराय, बरौनी एवं मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के एक एक गांव का भ्रमण किया, जो मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद सह लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज भान सिंह भी थे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मटिहानी की धरती वीर विहीन नहीं हुई है , जो एक घमंडी जनप्रतिनिधि के चैलेंज का प्रतिकार नहीं कर सके। जब रावण का अहंकार टूट गया, तो फिर एक अहंकारी विधायक को जनता कैसे बर्दाश्त कर सकती है। उसे भी मटिमेट होना ही है। उसके अहंकार पर मटिहानी का बेटा राजकुमार सिंह ने अंतिम कील ठोकने की तैयारी जनता मालिक के भरोसे किया है। 3 नवंबर को मटिहानी विधानसभा की जनता अपना एक-एक कीमती वोट देकर अंतिम कील ठोकने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि किसी के भ्रम में आने की जरूरत मटिहानी की जनता को नहीं है। लड़ाई आमने-सामने की है और दुश्मन और दोस्त दोनों अस्पष्ट है। ऐसे में मटिहानी की जनता सुबह-सुबह घर से निकले और पोलिंग बूथ पर इतनी लंबी लाइन लगा दें कि आने वाला दिन आपका हो। आपके वोट से एक घमंडी विधायक के घमंड को चकनाचूर करें। मौके पर लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने कहा कि यह लड़ाई अकेले राजकुमार सिंह की नहीं है, बल्कि यह मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के एक-एक जनता की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर इसे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी लड़ाई मान लिया है। यही कारण है कि बौखलाहट में एक घमंडी जनप्रतिनिधि कुछ से कुछ बोल रहा है। यह और कुछ नहीं पैर के तले से घीसक चुकी जमीन का असर है। रोड शो हरहर महादेव चौक स्थित केडीएम होटल से निकली जो पचंबा, लरूआरा, विनोदपुर, महारथपुर, अमरौर, केशावे, सबौरा, महना, नूरपुर, चकबल्ली, रचियाही, आकाशपुर, कमरुद्दीनपुर, रामनगर, नकटी, महाजी, भवाननपुर, लवहरचक, सिहमा, कैथमा, खोरमपुर, चाक, छितरौर सहित एक-एक गांव की सड़कें नाप डाला। इस अवसर पर दलित सेना के जिला अध्यक्ष सह निगम पार्षद दासो पासवान लोजपा महिला सेल के जिला अध्यक्ष निशा कुमारी चंदन कुमार कालीचरण राहुल अरविंद प्रसाद सिंह मृत्युंजय कुमार, फूलों सिंह, बालमुकुंद, अतुल, रोहित सहित युवाओं की एक बडा काफिला वाईस साथ साथ चल रहा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार की विफलताओं पर भाजपा ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला, कहा हर मोर्चे पर फेल है सरकार
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर राजद्रोह का मुकदमा सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग : कुणाल षड़ंगी

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.