Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार की विफलताओं पर भाजपा ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला, कहा हर मोर्चे पर फेल है सरकार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    राज्य सरकार की विफलताओं पर भाजपा ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला, कहा हर मोर्चे पर फेल है सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य सरकार की विफलताओं पर भाजपा ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला, कहा हर मोर्चे पर फेल है सरकार

    ■ झारखंड सरकार विकास कार्यों से बहुत दूर, ट्रांसफर पोस्टिंग सरकार की प्राथमिकता: गुंजन यादव

    जमशेदपुर। झारखंड में यूपीए सरकार के आगमन के पश्चात प्रदेश की जनता भयाक्रांत है। पूरे प्रदेश में पिछले 10 महीनों के दौरान हुए दुष्कर्म व बढ़ते आपराधिक मामले ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। इसके साथ ही हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने पिछले कई महीनों से राज्य के आंदोलनकारियों की पेंशन को बंद कर दिया है। ऐसे कई मामलों में राज्य सरकार की विफलताओं व संवेदनहीनता को केंद्र में रखकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च कर पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार विकास कार्यों से काफी दूर है। पिछले 10 महीनों के दौरान राज्य में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के साथ महिला अत्याचार की घटना चिंताजनक है। पूरे प्रदेश में चिंताजनक और खतरनाक रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में पुलिस के पक्षपाती रवैये से हर झारखंडवासी आहत है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के दौरान लोगों की भूख से मौतें हुई, परंतु झारखंड सरकार चिर निद्रा में सोई रही। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में आंदोलनकारी सिदो-कान्हो के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की निर्मम हत्या कर दी गयी। झारखंड सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बजाय स्वार्थ सिद्धि हेतु ट्रांसफर पोस्टिंग के कार्यों में व्यस्त है। राजनितीक दुर्भावना से ग्रषित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अब तो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘भारत माता की जय’ एवं ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से आपत्ति होने लगी है। गुंजन यादव ने कहा कि तुष्टिकरण और परिवारवाद की पोशक झारखंड मुक्ति मोर्चा को दुमका एवं बेरमो के उपचुनाव में झारखंड की जनता माकूल जवाब देगी।

    पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पुष्पा तिर्की, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव राय, मणि मोहन्ती, मंटू चरण दत्ता, सुनील सिंह मुंडा, त्रिदेव चटराज, संजय सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, अमरेंद्र पासवान, बजरंगी पांडेय, प्रशांत पोद्दार, बबलू गोप, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, हन्नु जैन, जितेंद्र सिंह, रेणु शर्मा, ज्योति अधिकारी, लक्ष्मी मिर्धा, काजू सांडिल, सुनील बारी, दानियाल दानिश समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना, कहा -राज्य सरकार को अस्थिर करने की रची जा रही साजिश को कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे
    Next Article लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने मोटरसाइकिल रैली के साथ रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया

    Related Posts

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.