Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉक डाउन में डिजिटल सामग्री के माध्यम से पढ़ेंगे जामताड़ा के सरकारी स्कूलों के बच्चे
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    लॉक डाउन में डिजिटल सामग्री के माध्यम से पढ़ेंगे जामताड़ा के सरकारी स्कूलों के बच्चे

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *लॉक डाउन में डिजिटल सामग्री के माध्यम से पढ़ेंगे जामताड़ा के सरकारी स्कूलों के बच्चे…*

    कोविड-19 के कारण उत्पन्न व्यवधान को देखते हुए विभागीय स्तर पर शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए डिजिटल कंटेंट (Digital Content) उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि इन परिस्थितियों में भी शिक्षक तथा विद्यार्थी निरंतर अपने घर पर रहते हुए अपना ज्ञानवर्द्धन कर सके। साथ ही पठन-पाठन की निरंतरता बनी रह सके। दिनांक 07.04.2020 को सभी जिलों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रधान सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने वीडियो कॉन्फरंसिंग (Video Conference) के माध्यम से डिजिटल सामग्रियों को राज्य-जिला-संकुल एवं विद्यालय स्तर पर निर्मित व्हाट्सऐप ग्रुप का समुचित एवं प्रभावी इस्तेमाल करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों के माध्यम से बच्चों तक पहुँचाने से संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए |
    प्रधान सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उपर्युक्त निर्देशों के अनुपालन करते हुए ज़ूम एप के माध्यम से सामग्री शिक्षा अभियान के बैनर तले जिला शिक्षा अधिकारी के अध्यक्षता में “डिजी साथ” पहल पर सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से किया गया | प्रोजेक्ट साथ-ई के राज्य प्रतिनिधि श्री सुजीत कुमार ने प्रखंड वार समीक्षा करते हुए बताया कि जामताड़ा जिला में अब तक 18,000 अभिभावकों एवं 3,025 शिक्षकों को संकुल एवं विद्यालय स्तरीय WhatsApp ग्रुप से जोड़ा जा चूका है | श्री सुजीत कुमार ने बताया कि विद्यालय स्तरीय WhatsApp ग्रुप के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि लॉक डाउन के दौरान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संबंधित डिजिटल सामग्री उपलब्ध करवाकर ,उनके अधिगम दक्षता का उन्नयन किया जा सके | अप्रैल महीने में, बाकि शिक्षकों एवं अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है | विडियो कांफ्रेंस में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री संजय कापरी, सहायक कंप्यूटर पदाधिकारी श्री अचिन्त्य, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जामताड़ा एवं कुंडहित एवं सभी प्रखंड एवं संकुल संसाधन सेवियों ने लॉक डाउन के कारण अपने-अपने घरों से भाग लिया |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Next Article काखोड़ताला पुलिस ने पीड़ीत व्यक्ति को पहूंचाया मदद

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.