काखोड़ताला पुलिस ने पीड़ीत व्यक्ति को पहूंचाया मदद
निजाम खान
पश्चिम बंगाल/बीरभूम: काखोड़ताला थाना क्षेत्र के इस्लामकुड़ी गांव के 55 वर्षीय दीलीप नायक की आर्थीक स्थिती काफी खराब रहने के कारण वह अपनी व्याथा को एसपी तक पहूंचाई।वह 60 प्रतिशत लगभग विकलांग है।एसपी ने काखोड़ताला के थाना प्रभारी जियादुल इस्लाम को तुरंत सहयोग करने का निर्देश दिया।उक्त बातें थाना प्रभारी जियादुल ने बताते हुये कहा कि पीड़ीत को जरूरी सामान चावल,दाल,तेल,साबुन आदि पुलिस प्रशासन की ओर से दिया गया।थाना प्रभारी ने कहा कि दीलीप के पिता के नाम पर पर ज्वाइंट कार्ड था।जो एपीएल था।फिर जब दीलीप का कार्ड आया तो एपीएल था।जिसको घुमा दिया गया था।बीपीएल के लिए ऑनलाईन प्रोसेस चल रहा है।पीड़ीत व्यक्ति के घर में किसी का राशन कार्ड नहीं है।थाना प्रभारी ने कहा कि अभी वर्तमान में परिवार के प्रत्येक सदस्य को 6 किग्रा राशन डीलर की ओर से दिये जाने का जीआर कर दिया गया है।पुलिस प्रशासन की इस सहयोग को देख लोगों ने सराहना की है।बता दें काखोड़ताला पुलिस प्रशासन समाजसेवीयों के रूप में भूमिका निभा रही हैं।साथ ही लोगों को अपील भी कर रही है कि अनावश्यक घर से न निकले।घर के अंदर ही रहे।लॉक डाउन का पालन करें।मास्क है तो मास्क पहने और अगर मास्क नहीं है तो गमछा से अपना फेस को ढक लें।

