Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखीराम मुर्मू का अब तक नहीं बना राशन कार्ड
    Breaking News झारखंड

    लखीराम मुर्मू का अब तक नहीं बना राशन कार्ड

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2019Updated:November 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखीराम मुर्मू का अब तक नहीं बना राशन कार्ड

    कार्यालय में आवेदन जमा करें शीघ्र ही लाभ दिया जाएगा: एमओ

    बागडेहरी/जामताड़ा:  कोई भूख से ना मरे इसके लिए सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना राशन कार्ड, अंत्योदय कार्ड, लाल कार्ड इस तरह की विभिन्न प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रखी है ।सरकार की यह योजना धरातल पर उतरी भी है ।पर ऐसा भी मामला प्रकाश में आया है जिन्हें आज तक राशन कार्ड का लाभ नहीं मिला है। यहां तक की राशन कार्ड ही नहीं बना है ।बताते चलें ऐसा ही मामला कुंडहित प्रखंड के खजूरी पंचायत अंतर्गत करंगापाड़ा गांव की है। गांव के लखीराम मुर्मू बताते हैं कि उन्हें आज तक सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मुर्मू बताते हैं कि उनका रोजगार करने वाला कोई नहीं है। कहा कि घर में दो ही सदस्य हैं ।मुर्मू और उनका एक 12 वर्षीय पुत्र ।मुर्मू ने कहा कुछ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया था ।मुर्मू ने कहा कि अभी वह वर्तमान में दूसरे का मजदूरी करते हैं। जिससे उनका जीवन यापन होता है। मुर्मू ने कहा कि ऐसे में अगर सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल जाता तो जीवन यापन करने में बहुत हद तक आसानी होती। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटते -काटते अब बुढ़ापे के पायदान पर पैर रख दिया ।पर आज तक उन्हें सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है।इस संबंध में ग्रामीण मंगल सोरेन, रूपाली ,सुमी मुर्मू सहित आदि ग्रामीणों ने कहा कि लखीराम मुर्मू को सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।कहा उनका राशन कार्ड आज तक नहीं बना है। ग्रामीणों ने कहा मुर्मू काफी गरीब व्यक्ति है उनका शीघ्र ही राशन कार्ड होना चाहिए। वहीं लखीराम मुर्मू ने उपायुक्त से इस योजना का लाभ देने की मांग की है।

    क्या कहते हैं पदाधिकारी

    अगर लाभुक का राशन कार्ड अब तक नहीं बना है तो वह कार्यालय में आवेदन दे या ऑनलाइन आवेदन किया है तो उनका रिसीव कॉपी कार्यालय में जमा करें। शीघ्र ही उनको राशन कार्ड का लाभ दिया जाएगा।

    जॉन मरांडी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कुंडहित।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कोयाबाद आदिवासी गांव में नहीं हो सका पीसीसी सड़क का निर्माण

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.