Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रैपर बादशाह ने स्‍वीकार किया, फेक व्यूज और लाइक्स के लिए दिए 72 लाख रुपए
    Headlines

    रैपर बादशाह ने स्‍वीकार किया, फेक व्यूज और लाइक्स के लिए दिए 72 लाख रुपए

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. पिछले कुछ दिनों से मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर फेक फॉलोअर्स और पैसे देकर लाइक्स खरीदने के मामले पर जांच कर रही है. इस मामले में रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह से पूछताछ चल रही थी. अब बादशाह ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के लिए 72 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम खर्च की थी.

    मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि बादशाह ने 7.2 करोड़ व्यूज सोशल मीडिया पर खरीदने के लिए 72 लाख रुपये खर्च किए थे. यह व्यूज बादशाह के मशहूर गाने ‘पागल है’ के लिए खरीदे गए थे ताकि उसे वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल किया जा सके. पिछले साल बादशाह ने दावा भी किया था कि 24 घंटे के अंदर उनके गाने पर 75 मिलियन व्यूज आए हैं. हालांकि गूगल और यूट्यूब की मालिकाना कंपनी अल्फाबेट ने उनके दावे को खारिज कर दिया था.

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बादशाह के इस गाने के अलावा वह सोशल मीडिया पर डाले गए अन्य गानों की भी जांच कर रहे हैं. बता दें कि 15 जुलाई को एक इंटरनेशनल रैकेट की बात सामने आई थी जो पैसे लेकर सोशल मीडिया पर व्यूज, फॉलोअर्स और लाइक्स बेचता है. यह मामला तब सामने आया जब सिंगर भूमि त्रिवेदी ने शिकायत की थी कि किसी ने उनके नाम से इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई है और उसका गलत इस्तेमाल कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिग बॉस 14 की तैयारी शुरू, सलमान भी हुए हाज़‍िर
    Next Article 1000 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग: ताबड़तोड़ छापे, रैकेट में चीनी नागरिक भी शामिल

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.