Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची न्यूज़ चैनल के दफ्तर में लाश मिलने से अफरा तफरी न्यूज़ चैनल के फ्रेंचाइजी लोकेश चौधरी फरार
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    रांची न्यूज़ चैनल के दफ्तर में लाश मिलने से अफरा तफरी न्यूज़ चैनल के फ्रेंचाइजी लोकेश चौधरी फरार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर के रोड नंबर एक स्थित एक प्राइवेट न्यूज चैनल के ऑफिस में गुरुवार सुबह दो लोगों की लाश मिली है। मृतक आपस में भाई हैं। दोनों की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंच गई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

    न्यूज चैनल के फ्रेंचाइजी पर हत्या का आरोप
    मृतकों की पहचान लालपुर थाना क्षेत्र के शिवम अपार्टमेंट में रहने वाले महेंद्र और हेमंत अग्रवाल के रुप में हुई है। दोनों भाई कार्गो कंपनी में काम करते थे। बुधवार देर शाम से दोनों लापता थे। काफी खोजबीन के बाद जब उनका पता नहीं चला तो उनके परिजनों ने देर रात एक बजे लालपुर थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने प्राइवेट न्यूज चैनल के फ्रेंचाइजी लोकेश चौधरी पर अपहरण का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर लोकेश चौधरी और महेंद्र-हेमंत के बीच विवाद चल रहा था।

    सुबह चैनल के दफ्तर पहुंची पुलिस तो अंदर मिली लाश
    परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जुट गई। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस की टीम लोकेश चौधरी की तलाश में अशोक नगर स्थित न्यूज चैनल के ऑफिस पहुंची। यहां पता चला कि न्यूज चैनल काफी दिनों से बंद है। ऑफिस के गेट पर ताला भी लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर महेंद्र और हेमंत की लाश पड़ी हुई थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, हटिया डीएसपी, लालपुर थाना प्रभारी, अरगोड़ा थाना प्रभारी मौजूद है। उधर, घटना के बाद से लोकेश चौधरी फरार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऔरतों के दम से है
    Next Article दो बुंद हर बार-पोलियो पर जीत रहे बरकरार

    Related Posts

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    September 26, 2026

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    September 26, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.