Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रघुवर सरकार के पाँच वर्षों की उपलब्धियाँ बेजोड़ और बेमिसाल : संजय
    Breaking News झारखंड राजनीति

    रघुवर सरकार के पाँच वर्षों की उपलब्धियाँ बेजोड़ और बेमिसाल : संजय

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 23, 2019Updated:September 23, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ

    26 सितंबर को कोल्हान की धरती पर होगा सीएम के जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन

    ● रघुवर सरकार के पाँच वर्षों की उपलब्धियाँ बेजोड़ और बेमिसाल : संजय

    विधानसभा चुनावों के संदर्भ में मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा 26 सितंबर को कोल्हान की धरती पर प्रवेश करेगी। सुबह क़रीब साढ़े दस बजे से बहरागोड़ा के सुभाष पार्क से उक्त यात्रा की शुरुआत होगी और चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, मऊ भंडार के बाद मुसाबनी होते हुए जादूगोड़ा और फ़िर देर शाम को जमशेदपुर प्रवेश करेगी। उक्त यात्रा के लिए जमशेदपुर में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा को जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। सोमवार शाम को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परिसदन में भाजपा की सांगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के आशय में ज़रूरी तैयारियों पर चर्चाएं हुई और निर्धारित रुट तय किये गए। बैठक को बतौर मुख्यवक्ता प्रदेश के जोहार आशीर्वाद यात्रा प्रभारी और सांसद संजय सेठ ने संबोधित किया। इस दौरान कोल्हान प्रमंडल के सभी सांसद, विधायक, सभी जिलाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर निवासी पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं समेत महानगर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चाध्यक्षों और विधानसभा संयोजकों की मौजूदगी रही। बैठक के दौरान सांसद संजय सेठ ने आशीर्वाद यात्रा के प्रारूप पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में स्वागत, रोड शो और जनसभा होंगे। इसके लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर स्वागत और जन सभा होंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास के रोड शो में हज़ारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में शामिल रहेंगे। 29 सितंबर की सुबह पोटका, हाता, हेसल और राजनगर में निर्धारित कार्यक्रम के बाद यात्रा चाईबासा जिले में प्रवेश करेगी। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में सांसद और जनआशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में बीते वर्षों में रघुवर सरकार की उपलब्धियाँ बेजोड़ और बेमिसाल रही। सरकार की विकास यात्रा का प्रत्यक्ष गवाह संथाल में मिल रही अपार जन समर्थन है। बताया की भाजपा विकास और केवल विकास के एजेंडे पर आगामी चुनाव में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 65 प्लस के लक्ष्य को आसानी से हासिल करेगी और अबकी बार संथाल के साथ ही कोल्हान फ़तह पर भी संगठन की विशेष नज़र है। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। बैठक के दौरान पार्टी के कोल्हान प्रभारी और राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने कहा कि संथाल में मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जनआशीर्वाद यात्रा को भरपूर जनसमर्थन मिल रही है। संथाल की यात्रा ऐतिहासिक है। उन्होंने दावा किया कि कोल्हान की धरती पर भी उक्त यात्रा के स्वागत में जनसैलाब उमड़ेगा। जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियां ऐसी हो कि कार्यक्रम की सफलता देखकर ही विपक्षी दलों के नेता नामांकन पत्र ख़रीदने तक से संकोच करें। उन्होंने पुनः डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वाहन किया। बैठक के उपरांत खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मौजूद सांसद संजय सेठ, विद्युत वरण महतो, समीर उराँव समेत अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें केक ख़िलाकर जन्मदिन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बैठक में बतौर मुख्य वक्ता सांसद सह प्रदेश के जोहार जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी संजय सेठ के अलावे विशेष रूप से कोल्हान प्रभारी सह राज्यसभा सांसद समीर उराँव, कोल्हान सह प्रभारी और आदित्यपुर नगर पार्षद बिनोद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, विधायक मेनका सरदार एवं साधुचरण महतो, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनीष राम, सरायकेला जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के अलावे पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद समेत खेमलाल चौधरी, रमेश हांसदा, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, कुलवंत सिंह बंटी, गुंजन यादव, संजीव कुमार, हलधर नारायण शाह, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल मोदी, चन्द्रशेखर गुप्ता, बारी मुर्मू, संदीप मिश्रा, विमलकांत झा, सुनील बारी, अरुण मिश्रा, राकेश सिंह, विमल जालान, अंकित आनंद, नीरू सिंह, मुचीराम बाउरी, रोहित सिंह, अमरजीत सिंह राजा, विमल बैठा समेत कोल्हान के अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

    सादर,
    (अंकित आनंद)
    जिला प्रवक्ता, भाजपा
    जमशेदपुर महानगर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपदयात्रा कर आम जनता के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया
    Next Article राष्ट्र संवाद नजरिया

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.