Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्षा मामलों की संसदीय समिति करेगी पैंगोंग झील और गलवान घाटी का दौरा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    रक्षा मामलों की संसदीय समिति करेगी पैंगोंग झील और गलवान घाटी का दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत-चीन के बीच हुए समझौते के बाद दोनों देशों की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी से डिसइंगेजमेंट शुरू कर दिया है. इस बीच सूत्रों ने कहा है कि रक्षा मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग झील और गलवान घाटी का दौरा करने का फैसला किया है.

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता जुएल ओराम की अध्यक्षता वाली समिति मई या जून के अंतिम हफ्ते में वहां के दौरे पर जाना चाहती है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस समिति के सदस्य हैं. सूत्रों ने बताया कि इन इलाकों का दौरा करने का फैसला समिति की पिछली बैठक में लिया गया था. उस बैठक में राहुल गांधी शामिल नहीं हुए थे. वहीं वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जाने के लिए समिति को सरकार से मंजूरी लेनी होगी.

    वहीं दूसरी तरफ पैंगोंग-त्सो लेक के उत्तर और दक्षिण से दोनों देशों की सेनाओं ने पीछे हटना शुरू कर दिया है. इस बीच पैंगोंग-त्सो झील के दक्षिण से चीनी सेना के टैंक पीछे जाने का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दोनों देशों के सैन्य कमांडर्स समझौते की मेज पर भी दिखाई दिए.

    गौरतलब है कि पिछले नौ महीने में चीनी सेना ने फिंगर 4 से 8 के बीच बड़ी तादाद में बंकर, बैरक और हैलीपैड तक बना लिया है. भारतीय सेना ने भी धनसिंह थापा पोस्ट के आगे आकर फिंगर 4 के करीब अपना कैंप लगा लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
    Next Article उत्तर भारत फिर कोहरे की चपेट में, अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.