Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी सरकार ने शुरू की कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार ने शुरू की कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. केंद्र सरकार ने जहां सभी राज्यों को इसके स्टोरेज और लगाने की रूपरेखा तैयार करने को कहा है, वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसके लिए कमर कस ली है. यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. सबसे पहले जिन्हें वैक्सीन लगेगी उनमें डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल हैं. इसके लिए शासन की तरफ से सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सूची तैयार कर भेजी जाए. इसी सूची के आधार पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी.

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना टीकाकरण को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी प्रोटोकॉल के तहत ही वैक्सीनेशन कार्य शुरू किया जाएगा. पहले कोरोना वारियर्स को चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन लगाया जाएगा. उसके बाद अन्य वर्गों के लोगों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी. सूत्रों की मानें तो हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की दो डोज दी जाएगी. पहले डोज के 25 से 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी. जिस व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा उसकी निगरानी भी की जाएगी.

    कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि कोरोना टीकाकरण को लेकर सभी जिलों में समुचित व्यवस्था की जाए. जरूरत पड़ने पर कोल्ड स्टोरेज की भी व्यवस्था दुरुस्त की जाए. गौरतलब है कि इंडिया में बन रही वैक्सीन अपने अंतिम चरण में है और कुछ ही हफ़्तों में इसके बाजार में उपलब्ध होने की उम्‍मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनू सूद बने टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020
    Next Article मानवाधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Related Posts

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    August 20, 2026

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    August 20, 2026

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.