Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी सरकार का लव जिहाद पर एक्शन, धोखे से धर्म बदलवाने पर 10 साल तक की जेल
    Breaking News उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार का लव जिहाद पर एक्शन, धोखे से धर्म बदलवाने पर 10 साल तक की जेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लव जिहाद पर अध्यादेश पास कर दिया है. मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में अध्यादेश पास किया गया. अध्यादेश के मुताबिक, धोखे से धर्म बदलवाने पर 10 साल तक की सजा होगी. इसके अलावा धर्म परिवर्तन के लिए जिलाधिकारी को दो महीने पहले सूचना देनी होगी.

    बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया था कि हम लव जिहाद पर नया कानून बनाएंगे. ताकि लालच, दबाव, धमकी या झांसा देकर शादी की घटनाओं को रोका जा सके. यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अध्यादेश में धर्म परिवर्तन के लिए 15,000 रुपये के जुर्माने के साथ 1-5 साल की जेल की सजा का प्रावधान है. अगर एससी-एसटी समुदाय की नाबालिगों और महिलाओं के साथ ऐसा होता है तो 25,000 रुपये के जुर्माने के साथ 3-10 साल की जेल होगी.

    उन्होंने कहा कि यूपी कैबिनेट उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 लेकर आई है, जो उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सामान्य रखने के लिए और महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि बीते दिनों में 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें जबरन धर्म परिवर्तित किया जा रहा है. इसके अंदर छल-कपट, बल से धर्म परिवर्तित किया जा रहा है.

    अध्यादेश में धर्म परिवर्तन के इच्छुक होने पर विहित प्रारुप पर जिलाधिकारी को 2 महीने पहले सूचना देनी होगी, इसका उल्लंघन किए जाने पर 6 महीने से 3 साल तक की सजा और जुर्माने की राशि 10 हजार रुपये से कम की नहीं होने का प्रावधान है.

    योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने बीते दिनों कहा था कि यूपी में अब ये नहीं चलेगा कि मिशन की तरह लड़कियों को बहलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाए. ये उन जिहादियों को कड़ा संदेश है, जो इसकी आड़ में धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं. ऐसे लोगों को जेल में डालने की पूरी तैयारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन के सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद और नव पल्लव संस्था के बैनर तले डॉक्टर अनीता शर्मा के आलेख संग्रह चिंता और चिंतन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया
    Next Article सरकार का सख्‍त एक्‍शन, 43 मोबाइल APPS पर लगाया बैन

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.