Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी, बिहार, असम में बाढ़ का कहर, 50 लाख से ज्यादा प्रभावित
    Breaking News राष्ट्रीय

    यूपी, बिहार, असम में बाढ़ का कहर, 50 लाख से ज्यादा प्रभावित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ़ का कहर बरपा हुआ है. यूपी, बिहार और असम के कई जिले जबर्दस्त बाढ़ की चपेट में है, लगभग 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं नेपाल में भी भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई हुई है. उत्तर प्रदेश में कई जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. असम के 33 में से 25 जिलों में बाढ़ की वजह से करीब 15 लाख लोग प्रभावित हैं. बिहार में 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है ,जबकि 24 से ज्यादा लोग लापता हैं.

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार 14 जुलाइ4 को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश देने के साथ ही सभी जिलों में राहत और बचाव कार्य चलाने को भी कहा गया है. बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार विकास आयुक्त सुभाष शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे. इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में कई जगहों पर तूफान की चेतावनी जारी की है. बाढ़ ने दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मोतिहारी और शिवहर, सुपौल, मुजफ्फरपुर में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अररिया में दो, शिवहर और किशनगंज जिले में एक-एक मौत हुई है. सीतामढ़ी जिले में 11 लाख, जबकि अररिया में 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 12 टीमों को बचाव और राहत कार्यों में लगाया गया है. सुपौल जिले में कोसी नदी का जलस्तर बढऩे से लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हो चुके हैं. मुजफ्फरपुर के औराई में एक दर्जन से अधिक गांव मे बाढ़ का पानी घुस गया है, जिसके बाद लोगों को ऊंची जगह पर शरण लेनी पड़ी है. यहां आपदा प्रबंधन की टीमें लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुटी हुई हैं. छह जिलों में लोगों का खाना मुहैया कराने के लिए 16 से ज्यादा सामुदायिक रसोई घरों बनाए गए हैं.

    असम में रविवार को बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई, जबकि राज्य के 28 जिलों में करीब 26.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, जोरहाट, बाड़पेट और धुबरी जिले में रविवार को चार लोगों की मौत हो गई. बाड़पेट में सबसे ज्यादा 7.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों और ज्यादा बारिश की आशंका जताई है, जिससे ब्रह्मपुत्र नदी के जलस्तर में और इजाफा होगा. इससे हालात और बिगड़ेंगे.

    नेपाल में चार दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ व भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 65 पहुंच गई है, जिनमें 24 महिला और 36 पुरुष हैं. नेपाल पुलिस के अनुसार 38 लोग घायल हुए हैं और 26 लापता हैं. घायलों का संबंधित जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. बारिश के कारण कई लोग विस्थापित हो गए और यातायात भी बाधित हुआ है. देशभर में दक्षिणी मैदानी हिस्से के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों के 25 से ज्यादा जिलों में बृहस्पतिवार से भारी बारिश हो रही है जिससे 10,385 परिवार प्रभावित हुए हैं. पुलिस ने देशभर के कई स्थानों से 1,104 लोगों को बचाया है. केवल काठमांडू से 185 लोगों को बचाया गया. नेपाल पुलिस के अनुसार, खोज एवं बचाव अभियान के लिए देशभर में कुल 27,380 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीडीओ व मुखिया ने जलशक्ति अभियान में श्रमदान किया
    Next Article दंतेवाड़ा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, महिला नक्सली गिरफ्तार

    Related Posts

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों को मिला वाटर कूलर, समाजसेवी आनंद बिहारी दुबे की पहल पर मिली सौगात

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों को मिला वाटर कूलर, समाजसेवी आनंद बिहारी दुबे की पहल पर मिली सौगात

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.