Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के सीतापुर में प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    यूपी के सीतापुर में प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले मे सोमवार देर रात एक प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. प्रेमिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीण लाठी डंडो से लैस होकर घटना स्थल की तरफ दौड़े. ग्रामीणो को आता देख प्रेमी अपने साथी संग भाग गया.

    ग्रामीणों ने गंभीर अवस्था मे प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर देख घायल प्रेमिका को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. यह पूरी घटना पिसावा थाना क्षेत्र के देवकली गांव की है.

    पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि लड़की की शादी करीब तीन माह पहले हुई थी. ससुराल से आने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ भाग आई. जिसके बाद प्रेमी युवती को कपड़े दिलाने के बहाने सीतापुर ले आया और उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. युवती बरेली की और प्रेमी शाहजहापुर का रहने वाला है. प्रेमी की गिरफ्तारी को लेकर टीमे भेजी गई हैं.

    बरेली जनपद के भोजपुर की रहने वाली युवती का विवाह करीब तीन माह पूर्व हुआ था. पति की उम्र ज्यादा होने के चलते युवती का संबंध पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार शाहजहापुर निवासी प्रताप से हो गया. युवती शादी के कुछ दिन बाद अपने मायके चली आई और वहां प्रताप के साथ उसके घर में बतौर पत्नी के रूप में रहने लगी. लेकिन प्रताप अभी शादी नहीं करना चाह रहा था. इसी बीच प्रताप अपनी प्रेमिका को जनपद सीतापुर से कपड़े दिलाने की बात कह कर मोटरसाइकिल से ले आया और पिसावां थाना क्षेत्र के देवकली गांव में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

    प्रेमिका के शोर मचाने पर खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर दौड़ पड़े. ग्रामीणों को आता देख प्रेमी प्रताप अपने साथी के साथ भाग निकला. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रेमिका को गंभीर अवस्था में जला हुआ पाया. इतना ही नहीं मौके से ग्रामीणों ने प्रेमी की चप्पल व पेट्रोल की बोतल भी बरामद की. सूचना पाकर एसपी आरपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ देर रात घटनास्थल पर पहुंचे. घायल प्रेमिका को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया.

    सनसनीखेज वारदात को लेकर एसपी आरपी सिंह का कहना है कि पूरे मामले को लेकर प्रताप की गिरफ्तारी के लिये टीमे भेजी गयी है. घटना की शुरुआत जनपद बरेली और शाहजहापुर से शुरू हुई है. दोनों ही जगहों के लिये पुलिस टीम रवाना कर दी गई है. घायल युवती को इलाज के लिये एक निरीक्षक के साथ लखनऊ भिजवाया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन एलएसी पर लगा रहा सोलर व गैस हीटेड ट्रूप कंटेनर्स और स्नो टेंट
    Next Article आरजेडी में टिकट बंटवारे को लेकर राबड़ी आवास के बाहर जमकर मारपीट, एक विधायक घायल

    Related Posts

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    August 19, 2026

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    August 19, 2026

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.