Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन एलएसी पर लगा रहा सोलर व गैस हीटेड ट्रूप कंटेनर्स और स्नो टेंट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन एलएसी पर लगा रहा सोलर व गैस हीटेड ट्रूप कंटेनर्स और स्नो टेंट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच बीते 6 महीने से जारी गतिरोध को कम करने के लिए अब तक कई बार बात हो चुकी है. दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के दरम्यान अब तक 6 बार बातचीत होने के बाद अब 12 अक्टूबर को सातवीं बार बातचीत की तैयारी हो रही है.

    हालांकि चीन अपनी मांगों को लेकर अड़ा है. चीन की ओर से माहौल के तनाव को कम करने के लिए कोई भी कदम उठते नहीं दिख रहे. इसके विपरीत चीन ने सोलर और गैस हीटेड ट्रूप कंटेनर्स और स्नो टेंट लगाए जा रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि इन सर्दियों में भी चीन के सैनिक लद्दाख में गतिरोध वाली जगहों पर तैनात रहेंगे.

    हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गतिरोध वाली जगहों के हालात से वाकिफ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि चीनी सेना सर्दियों के लिए तैयारी हो रही है. उसकी ओर से लगाए गए कंटेनर्स में चार से छह सैनिक रह सकते हैं. इसके साथ ही अपने बीमार होने वाले सैनिकों का इलाज करने के लिए वहीं अस्पताल भी स्थापित किए गए हैं.

    दूसरी ओर भारतीय पक्ष का मानना है कि सीमा पर डिसएंगेजमेंट और डी-एस्केलेशन के लिए कई दौर की सैन्य और कूटनीतिक बातचीत की आवश्यकता होगी. वहीं चीनी सेना के कमांडरों ने यह कह कर स्थिति को जटिल बना दिया है कि चीनी सेना द्वारा सॉल्ट वॉटर लेक के उत्तरी तट पर स्थित फिंगर फोर एरिया से वापस चला जाएगा, लेकिन उससे पहले भारतीय सेना पहले पैंगोंग त्सो के दक्षिणी तट और रेजांग ला-रेचिन ला से पीछे हटे.

    चीनी सेना एलएसी के पास उत्तरी तट पर भारतीय सैनिकों की यथास्थिति में बदलाव चाहता है तो वहीं भारत पैंगोंग त्सो के दक्षिणी तट पर एलएसी की अपनी यथास्थिति पर अड़ा हुआ है. चीनियों का आरोप है कि भारतीय सेना ने उनकी सीमा में यथास्थिति बदलने की कोशिश की है.

    भारतीय सैन्य कमांडरों का कहना है कि जैसा कि अप्रैल 2020 में हुआ था, उसी तरह पीएलए उत्तरी बैंक में फिंगर फोर स्पर से पहले वापस हो और फिंगर आठ में वापस जाकर यथास्थिति बहाल करे. उनके अनुसार चीन ने पहली बार नॉर्थ बैंक में एकतरफा स्थिति बदल दी तो पहले वह वापस हों और विश्वास बहाली में सहयोग करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलंदन के लिए नियमित उड़ान शुरू करेगी स्पाइसजेट
    Next Article यूपी के सीतापुर में प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

    Related Posts

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    August 19, 2026

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    August 19, 2026

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.