Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरजेडी में टिकट बंटवारे को लेकर राबड़ी आवास के बाहर जमकर मारपीट, एक विधायक घायल
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    आरजेडी में टिकट बंटवारे को लेकर राबड़ी आवास के बाहर जमकर मारपीट, एक विधायक घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान को लेकर प्रत्याशियों के नाम जारी करने का काम अंतिम दौर में है. ऐसे में सभी नेता चाहे वो सीटिंग विधायक हो या फिर इलाके के दावेदार अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं. इस बीच पार्टी के दफ्तरों समेत नेताओं के आवास के बाद भी बाहर भी समर्थकों और विधायकों की भीड़ लग रही है. ऐसी ही घटना पटना में राबड़ी आवास के बाहर हुई जहां टिकट को लेकर राजद के ही दो गुट आपस में भिड़ गए.

    आपस में भिडऩे वाले दोनों गुट भोजपुर से ही थे. इस गुट में एक का प्रतिनिधित्व जहां पार्टी के वर्तमान विधायक सरोज यादव कर रहे थे तो दूसरे दावेदार गजेंद्र यादव थे. टिकट को लेकर ही दोनों पक्षों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि जमकर लात घूंसे चले. इस दौरान बड़हरा के विधायक सरोज यादव को चोटें भी आई हैं.

    पटना में देर रात राबड़ी आवास के बाहर जमकर हंगामा होता रहा. विधायक सरोज यादव ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि हम आरजेडी के सिंबल पर इलाके से दोबारा चुनाव लड़ें. हमारे खिलाफ बड़ी साजिश चल रही है और हमें बेवजह परेशान और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है तभी तो राबड़ी आवास के बाहर पार्टी के विधायक पर कोई बदमाश हमला कर देता है. विधायक का कहना है कि उनके सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों के चलते वो सुरक्षित हैं वहीं उनका कहना है कि हमारे समर्थकों ने किसी से कोई मारपीट नहीं की.

    मालूम हो कि भोजपुर जिले की बड़हरा सीट से सरोज यादव का उनकी ही पार्टी के नेता लगातार विरोध कर रहे हैं. राजद से विश्वस्त सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पार्टी ने इस बार सरोज यादव का पत्ता काट दिया है और उनकी जगह इलाके के पूर्व विधायक और लालू शासन में मंत्री रहे एक नेता को टिकट दे सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के सीतापुर में प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
    Next Article गोवा के लोकायुक्त जस्टिस मिश्रा ने छोड़ा पद, कहा खत्म कर देना चाहिए ये व्यवस्था

    Related Posts

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    July 6, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.