Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवाओं तक ड्रग्‍स पहुंचाने वाली महिला इंदौर में गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध

    युवाओं तक ड्रग्‍स पहुंचाने वाली महिला इंदौर में गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदौर. पुलिस ने एक ऐसी हाईप्रोफाइल महिला को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों को ड्रग एडिक्ट बनाती थी. आरोप है कि यह महिला शहर के जिम, पब और गर्ल्स हॉस्टल्स तक एमडी और कोकीन पहुंचाती थी. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले पुलिस को पता चला था कि जिम जाने वाली और हॉस्टल्स में रहने वाली लड़कियां ड्रग्स ले रही हैं. पुलिस जब इसकी तह तक गई तो पता चला कि स्कीम-78 में एक महिला ने बंगला खरीदा है, वही शहर में लड़कियों को ड्रग एडिक्ट बना रही है. इस महिला को ‘आंटी’ के तौर पर जाना जाता है. यह महिला सपना, काजल, प्रेरणा और प्रीति नाम से भी जानी जाती हैं.

    पुलिस ने जब इस महिला को कस्टमर बनकर पकड़ा तब पता चला कि ये महिला उन जगहों को निशाना बनाती थी, जहां युवाओं की भीड़ होती थी. यह महिला फर्राटेदार इंग्लिश के साथ-साथ और भी भाषाएं बोलती है. इनका कनेक्शन दिल्ली में कई फॉरेन ड्रग पैडलर से भी बताया जा रहा है.

    गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने बांग्लादेशी ड्रग्स रैकेट को पकड़ा था. मामले में दो युवतियों सहित 7 लोग गिरफ्तार किए गए थे. ये लोग बांग्लादेशी लड़कियों से देह व्यापार और ड्रग्स की सप्लाई करवाते थे. इस मामले को सुलझाने के लिए दो पुलिसकर्मी आपस में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनकर आरोपियों तक पहुंचे थे. मुख्य आरोपी सागर जैन था, जिसने कई खुलासे किए थे. उसके जरिये पुलिस विक्की परियानी, धीरज सोनतिया, कपिल तक पहुंची थी. इनके पास से 40 ग्राम एमडी ड्रग्स भी मिली थी. ये लोग सैंपल के तौर पर युवाओं को दो बार फ्री ड्रग्स देते थे. इसके बाद इनसे मोटी रकम वसूलते थे. आरोपी लड़के-लड़कियों को ड्रग पैडलर के रूप में इस्तेमाल भी करते थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउइगर मुसलमानों को सूअर का मांस खाने के लिए मजबूर कर रहा चीन
    Next Article अब महाराष्‍ट्र में रेप के दोषी को होगी मौत की सजा, शक्ति एक्‍ट को मंजूरी

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.