Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोतिहारी में तीन अपराधी गिरफ्तार, ढाका रजिस्ट्री कार्यालय गोलीकांड का मुख्य आरोपी भी हिरासत में
    Uncategorized

    मोतिहारी में तीन अपराधी गिरफ्तार, ढाका रजिस्ट्री कार्यालय गोलीकांड का मुख्य आरोपी भी हिरासत में

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी

     

    *मोतिहारी* अपराधियों के खिलाफ पूर्वी चंपारण पुलिस की बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक तरफ जहां ढाका रजिस्ट्री कार्यालय गोलीकांड में मुख्य आरोपी दिलीप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दरपा थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मी के साथ हुई लूटपाट का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है.

    *ढाका रजिस्ट्री कार्यालय गोलीकांड में गिरफ्तारी* पुलिस ने जिला के ढाका रजिस्ट्री ऑफिस के सामने पिछले 15 फरवरी को दिनदहाड़े वरुण सिंह की गोलियों से भूनकर हुई हत्या मामले के मुख्य आरोपी दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, दिलीप यादव के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. बताया जाता है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दिलीप के नेपाल से भारतीय परिक्षेत्र में आने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर लखौरा थाना क्षेत्र के धुमनगर से उसे गिरफ्तार कर लिया.

    *दिलीप यादव की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी* मोतिहारी एसपी कुमार आशीष ने बताया कि दिलीप यादव वर्ष 2017 में छौड़ादनो के व्यवसायी बसंत साह का अपहरण कर 30 लाख रुपए की फिरौती वसूलने के बाद चर्चा में आया था. वह अंतर जिला आपराधिक गिरोह का सदस्य है और उस पर 10 मामले दर्ज है. एसपी के अनुसार दिलीप की गिरफ्तारी जिला पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

    *माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लूट का खुलासा* वहीं दरपा थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ हुई लूटपाट का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूट के 25 हजार रुपए और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. गिरफ्तार मोतीलाल कुशवाहा दरपा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जबकि विक्की उर्फ आदित्य छौड़ादानो थाना क्षेत्र का रहने वाला है. एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि 7 मार्च को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर 25 हजार रुपए लूट लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन से सकुशल स्वदेश लौटे छात्रों से मिले जाप नेता अभिजीत सिंह
    Next Article बाल विवाह को रोकने चाईल्ड हेल्पलाइन की टीम पहुंची हरलाखी, 1098 पर हुई थी शिकायत

    Related Posts

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.