Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैं जनता का प्रत्याशी हूं, इस बार का चुनाव यहां की जनता लड़ रही है :- सरयू राय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मैं जनता का प्रत्याशी हूं, इस बार का चुनाव यहां की जनता लड़ रही है :- सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैं जनता का प्रत्याशी हूं, इस बार का चुनाव यहां की जनता लड़ रही है :- सरयू राय

    पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय के साथ झारखंड पान (तांती) समाज ने बैठक की तथा बिना शर्त सरयू राय को समर्थन देने की घोषणा की। सरयू राय ने आज पूर्वी विधानसभा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं बुथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर प्रत्येक बुथ की समीक्षा की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं जीत को लेकर आत्मविश्वास था। आज दिन भर सरयू राय ने विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकत कर समर्थन देने को कहा। विदित है कि पूर्व में ही अनेकों समाज के प्रतिनिधि अपना समर्थन दे चुके हैं। इसमें प्रमुख रूप से मराठी खटीक समाज, झारखंड तंतुवास (तांती) सेवा संघ, झारखंड पान (तांती) समाज, सिख समाज, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति विकास संघ, ओबीसी समाज, विश्वकर्मा समाज, नाई संघ, रजक समाज, मुखी समाज, ब्रह्मर्षि समाज, भोजपुरिया समाज, यदुवंशी समाज, 86 बस्ती विकास समिति, बिरसा मुंडा बस्ती विकास समिति, क्षत्रिय समाज, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड मैथिली मंच, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, चन्द्रवंशी समाज, वैश्य समाज, डाॅक्टर एसोसिएशन क अलावे टेम्पो एसोसिएशन, मिनी बस एसोसिएशन, बस वेलफयेर एसोसिएशन इत्यादि से मुलाकात की। सभी ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। सरयू राय ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जैसे मां दुर्गा को महिषासुर से लड़ने के लिये सभी देवी-देवताओं ने जिस प्रकार अस्त्र-शस्त्र भेंट किये थे ठीक उसी प्रकार भ्रष्टाचार रूपी राक्षस रघुवर से लड़ने के लिये सभी समाज ने एक साथ खड़े होकर मुझे आर्शीवाद दिया है।
    आज दोपहर में सरयू राय ने गोलमुरी चैक पर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने जो प्यार और सम्मान मुझे दिया है उसका कर्ज मैं कैसा चुकाउंगा। सभा में उन्होंने लोगों से कहा कि मैं जनता का प्रत्याशी हूं, इस बार का चुनाव यहां की जनता लड़ रही है तो जीत के प्रति आश्वस्त हूं। उन्होंने कहा कि मैदान की लड़ाई तो यहां की जनता पहले ही जीत चुकी है बस 7 तारीख को सिलेंडर छाप पर बटन दबाकर इसे अंतिम रूप देगी। पूर्वी में कमल पूरी तरह से मुरझा चुका है और यह बात अब लोगों को समझ में आ चुकी है इसलिये वो अपना सामान बंाध रहें हैं। सभा में संतोत तांती, रेखा मुखी, कंचन सिंह, रामनारायण शर्मा, अर्जुन राम, रवि प्रकाश चन्द्रवंशी, श्री आर.के. दुबे, राम प्रवेश तिवारी, सतीश श्रीवास्तव सहीत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा भवन में आग लगने की सीबीआई जांच हो: सरयू
    Next Article हैदराबाद: डॉक्टर से गैंगरेप के बाद जलाने वाले चारों आरोपियों को पुलिस मार गिराया

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.