Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया
    =====================
    मुख्यमंत्री ने रिम्स के निदेशक से आइसोलेशन वार्ड में की गई तैयारियों की ली पूरी जानकारी, दिए अहम निर्देश
    =====================
    आइसोलेशन वार्ड में 100 बेड और इमरजेंसी के लिए 14 वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध है
    =====================

    ★कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार ने किए हैं सभी मुकम्मल इंतजाम

    ★आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या और मरीजों के जांच की क्षमता बढ़ाई जाएगी

    श्री हेमंत सोरेन
    मुख्यमंत्री, झारखंड

    आज भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का रूप लेती जा रही है. भारत में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले आ रहे हैं. जहां तक झारखंड की बात है, यहां अभी तक कोरोना पॉजिटिव का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अगर किसी तरह की मुसीबत आती है तो उससे बचाव को लेकर सरकार के स्तर पर मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने के दरम्यान ये बातें कही. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिंह से इस बाबत की गई तैयारियों की पूरी जानकारी ली और कई निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने निदेशक से कहा कि रिम्स में अगर कोरोना वायरस का कोई भी मरीज आता है तो उसके टेस्ट और इलाज में किसी तरह की कोई कमी नहीं आनी चाहिए.

    आइसोलेशन वार्ड में बेड बढ़ाने का हो रहा प्रयास

    रिम्स के निदेशक ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में अभी 100 बेड की व्यवस्था है. इसके अलावा इमरजेंसी के लिए 14 वेंटीलेटर हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बेडों की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार का प्रयास है कि एक हजार बेड कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड में चौबीस घंटे तैयार रखा जा सके.

    वर्तमान में हर दिन 180 मरीजों के जांच की है क्षमता

    मुख्यमंत्री को रिम्स् के डायरेक्टर ने बताया कि यहां फिलहाल हर दिन 180 मरीजों के जांच की क्षमता है. जांचों की क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कोरोना वायरस के आने वाले सभी संदिग्ध मरीजों को टेस्ट करने के उपरांत जिन्हें चिकित्सीय सुविधा की जरुरत हो, उसे उपलब्ध कराएं. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और निपटारे को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है,

    हेल्प डेस्क और स्क्रीनिंग रुम की सुविधा

    रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है. इसके अलावा कोरोना वायरस के आनेवाले संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए अलग से स्क्रीनिंग रुम है. रिम्स के निदेशक ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुरुप आइसोलेशन वार्ड को तैयार किया गया है और इलाज के लिए इंतजाम किए गए हैं.

    मुख्यमंत्री के रिम्स स्थित आइसोलेशन वार्ड के निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री नीतिन मदन कुलकर्णी और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल जी तिवारी मौजूद थे,

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामवृक्ष महतो बने सदर अस्पताल में कोविड 19 के अनुश्रवण एवं निरीक्षण पदाधिकारी
    Next Article बोखारी ने लोगों से मस्जिद में नहीं जाकर घर में नमाज़ पढ़ने की अपील की

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.