Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कृषि पशुपालन और सहकारिता मंत्री श्री बादल ने की मुलाकात, कोरोना वायरस और लॉक डाउन के मुद्दे पर हुई विस्तृत चर्चा
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कृषि पशुपालन और सहकारिता मंत्री श्री बादल ने की मुलाकात, कोरोना वायरस और लॉक डाउन के मुद्दे पर हुई विस्तृत चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कृषि पशुपालन और सहकारिता मंत्री श्री बादल ने की मुलाकात, कोरोना वायरस और लॉक डाउन के मुद्दे पर हुई विस्तृत चर्चा*
    =========================
    *मुख्यमंत्री को कृषि मंत्री ने दूसरे प्रदेशों में फंसे झारखंड के लगभग 3700 लोगों की सूची सौंपी*
    =========================
    **वेज फेड के माध्यम से सरकारी दर पर फलों और सब्जियों की बिक्री किए जाने पर सरकार कर रही विचार*
    =========================
    *★ *दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों को राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन राज्यों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है झारखंड सरकार*

    *★ *कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और निपटारे के लिए व्यवस्था को किया जा रहा है पुख्ता*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से कृषि पशुपालन और सहकारिता मंत्री श्री बादल ने मुलाकात की l कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री को लगभग 3700 लोगों की विस्तृत सूची सौंपी जो लॉक डाउन की वजह से दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए हैं l इनमें से ज्यादातर लोग मजदूर हैं l अब इन लोगों को भोजन समेत अन्य जरूरी सामान नहीं पहुंच पा रहा है l मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉक डाउन होने की वजह से इन्हें वापस लाने में काफी दिक्कतें हैं l उन्हें सभी जरूरी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार उन राज्यों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं l मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसके लिए वरीय अधिकारियों की जवाबदेही और जिम्मेदारी तय कर दी है l उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे बाहर फंसे लोगों की मिली सूचनाओं पर उन्हें त्वरित रूप से राहत देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं l

    *राज्य के अंदर और दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों को राहत देने के लिए उठाए जा रहे हैं कदम*

    मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के बीच लॉक डाउन की वजह से राज्य के अंदर और दूसरे प्रदेशों में फंसे झारखंड के लोगो को हो रही परेशानियों पर भी चर्चा हुई l लोगों को कैसे और किस तरह राहत और उनकी मूलभूत जरूरतों को उपलब्ध कराया जाए, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है l लोगों को लॉक डाउन की वजह से समस्या नहीं हो ,इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है और खुद इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहा हूं l

    *पशु चारे की किल्लत को लेकर भी मुख्यमंत्री को कराया अवगत*

    कृषि मंत्री ने लॉक डाउन की वजह से राज्य में पशु चारा की घोर किल्लत से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया l उन्होंने कहा कि पशु चारा नहीं होने से पशुओं की जान पर आफत आ गई है lअतः पशु चारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कदम उठाया जाए l मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर बहुत जल्द अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे l

    *वेज फेड के माध्यम से सरकारी दर पर फलों और सब्जियों की होगी बिक्री*

    मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री के इस विचार पर अपनी सहमति जताई कि वेज फेड के माध्यम से सरकारी दर पर और सब्जियों की बिक्री सुनिश्चित की जाए l मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के बीच दुग्ध उत्पादकों से दूध की खरीदारी की व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा हुई l मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को किसी तरह का नुकसान नहीं हो और ना ही दूध की बर्बादी हो, इस दिशा में सरकार गंभीर हैl

    *कोरोना वायरस से निपटने को लेकर विचार विमर्श*

    मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के बीच कोरोना वायरस के तीसरे स्टेज में आने की स्थिति में इससे निपटारे के लिए क्या व्यवस्था होनी चाहिए , इस पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ l मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों के साथ वेंटीलेशन की सुविधा वाले निजी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे l साथ ही सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में सारी तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है l

    *पुणे में फंसे एक युवक को दुमका लाने के लिए सरकार व्यवस्था करेगी*

    कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि दुमका का एक युवक पुणे में फंसा हुआ है l उसकी मां का देहांत हो चुका है , लेकिन लॉक डाउन होने की वजह से वह वापस नहीं आ पा रहा है l मुख्यमंत्री है कहा कि युवक को पुणे से दुमका वापस लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से व्यवस्था की जाएगी l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीजीपी के निर्देश पर सभी थानों में शुरू हुई सामुदायिक किचन
    Next Article भाजमो मंडल स्तर पर सेवा करने के टीम गठित

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.