Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, पत्‍थलगड़ी मामले में हजारों लोगों पर से देशद्रोह का केस वापस
    Breaking News झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, पत्‍थलगड़ी मामले में हजारों लोगों पर से देशद्रोह का केस वापस

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, पत्‍थलगड़ी मामले में हजारों लोगों पर से देशद्रोह का केस वापस*

    *6 जनवरी को विधायकों का शपथ ग्रहण होगा और 7 को विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा*

    रांची, शपथ लेते ही मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़े और कड़े फैसले लिए। सीएम ने पत्‍थलगड़ी मामले में देशद्रोह का केस झेल रहे हजारों लोगों को राहत देते हुए मुकदमा वापस लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही 6 जनवरी से 8 जनवरी तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसके लिए स्‍टीफन मरांडी को प्रोटेम स्‍पीकर चुना गया। इस सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। 6 जनवरी को विधायकों का शपथ ग्रहण होगा और 7 को विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। 7 को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस सत्र में वित्तीय वर्ष 19-20 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा।
    कैबिनेट के फैसलों के मुताबिक सीएनटी एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध करने वालों पर दर्ज मुकदमे भी वापस होंगे। सरकारी स्तर पर सभी रिक्तियों को प्राथमिकता पर भरा जाएगा। सभी उपायुक्त प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर लंबित भुगतान को पूर्ण करेंगे। अनुबंध कर्मियों आंगनबाड़ी सेविका लोगों को पेंशन छात्रवृत्ति और पारा शिक्षकों को बकाया मानदेय का भुगतान होगा। सभी उपायुक्त एवं नगर आयुक्त गरीबों के बीच कंबल एवं ऊनी टोपी का वितरण करेंगे।
    नई सरकार बनने के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक है। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ तीन मंत्री भी मौजूद हैं। इनमें रामेश्‍वर उरांव, आलमगीर आलम और सत्‍यानंद भोक्‍ता शामिल हैं। इससे पूर्व झारखंड मंत्रालय पहुंचने पर यहां के कर्मियों ने हेमंत सोरेन का स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद हेमंत सोरेन ने लोगों को जिंदाबाद के नारे लगाने से मना किया। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर काम करना है, नई गति से काम करना है। कहा कि सभी अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार काम करें। झारखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं ताकि हम गौरव से कह सकें कि हम झारखंड के नागरिक और झारखंड के कर्मचारी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त गणेश कुमार ने कनकनी के कारण जामताड़ा जिले के सरकारी/ निजी स्कूल 30 दिसंबर 2019 से 3 जनवरी 2020 तक बंद रखने का निदेश दिया
    Next Article पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा लगाए गए शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, भाजपा ने सरयू राय समर्थकों पर लगाया आरोप

    Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.