Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने हिंदपीढ़ी के आठ हजार घरों के लिए आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री वितरण की व्यवस्था शुरू की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री ने हिंदपीढ़ी के आठ हजार घरों के लिए आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री वितरण की व्यवस्था शुरू की

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★संक्रमण के विरुद्ध हमसब को मिलकर संघर्ष करना है…हेमन्त सोरेन*

    निजाम खान

    *★मुख्यमंत्री ने हिंदपीढ़ी के आठ हजार घरों के लिए आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री वितरण की व्यवस्था शुरू की।*
    =========================
    *★हर व्यक्ति, परिवार ,घर को भोजन सुनिश्चित करना प्राथमिकता*
    ★जांच प्रक्रिया में सहयोग व निर्देशों का पालन करें
    …हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड
    ========================
    हिंदपीढ़ी पूरी तरह से लॉकडाउन है। लोगों का घरों से निकलना बंद है। ऐसे में किसी व्यक्ति, परिवार को खाद्यान्न की कमी न हो, इस बात को ध्यान के रखकर हिंदपीढ़ी के करीब आठ हजार घरों के लिए आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री वितरण की व्यवस्था की गई है। ऐसी ही व्यवस्था बोकारो के कोरोना प्रभावित साड़म व अन्य क्षेत्रों के लिए भी शुरू हुई है। लोगों से अपील है,आप घर पर ही रहें और निर्देशों का पालन करें। सरकार विशेष रूप से खाद्यान्न का वितरण करेगी। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री गुरुनानक स्कूल परिसर से आकस्मिक राहत के तहत खाद्यान्न लदे वाहनों को हिंदपीढ़ी के लिए रवाना करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच प्रक्रिया में लोग सहयोग करें ताकि क्षेत्र में राहत दी जा सके।

    हर तरह से लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुदायिक किचन, दीदी किचन, विशेष खाद्यान्न वितरण, स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य माध्यमों से जरूरतमंदों को भोजन एवं खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से राशि प्रदान की जा रही है। दूध के पाउडर का वितरण भी जल्द प्रारंभ होगा। लोगों का सहयोग मिल रहा है। जिला प्रशासन की ओर से 10 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया गया, पारले जी बिस्किट की ओर से दो लाख बिस्किट के पैकेट और लाइफबॉय साबुन की ओर से 10 हजार साबुन प्राप्त हुए । हमें मिलकर कोरोना के विरुद्ध संघर्ष करना है।उन्होंने कहाकि सिख समुदाय को धन्यवाद, जिन्होंने गुरुनानक स्कूल परिसर को कंट्रोल रूप में बदलने की अनुमति दी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुनानक स्कूल में स्थापित कन्ट्रोल रूम व वितरण के लिए पैक किये जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों का निरीक्षण भी किया

    ★यह है राहत सामग्री में..

    आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री में 15 दिनों का चावल, दाल, आलू, प्याज, सरसों का तेल, चायपत्ती, चीनी, साबुन, नमक व अन्य सामग्रियों उपलब्ध कराई गई हैं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, उपायुक्त रांची, एसएसपी रांची व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई
    Next Article लोगों तक डोर स्टेप सहायता पहुंचाने हेतु डाक विभाग का करें इस्तेमाल:अपर मुख्य सचिव

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.