Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई
    Breaking News झारखंड

    कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सांसद श्री विद्युत वरण महतो, बहरागोड़ा विधायक श्री समीर महंती, घाटशिला विधायक श्री रामदास सोरेन, पोटका विधायक श्री संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक श्री मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा जनप्रतिनिधियों को लॉक डाउन के दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में कितने स्थानों पर दीदी कीचेन के माध्यम से जरूरतमंदों गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त द्वारा जनप्रतिनिधियों को दी गई। जिसमें मास्क और सैनिटाइजर का वितरण, सोशल डिस्टेंस का अनुपालन, विभिन्न क्षेत्रों में फागिंग से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। वही जनप्रतिनिधियों द्वारा दीदी किचन का शत प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित कराने का आग्रह उपायुक्त से किया गया। वही बहरागोड़ा विधायक ने उपायुक्त को बताया कि आदिम जनजाति के परिवारों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है उन्होंने उपायुक्त से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आदिम जनजाति परिवारों को  चावल के साथ ही अन्य सामग्री उपलब्ध कराया जाए। वही उपायुक्त द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में निवास करने वाले वैसे लोग जो वर्तमान में अथवा लॉक डाउन के कारण अन्य जिलों में फंसे हुए हैं उससे संबंधित संपूर्ण जारी जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री से संबंधित दुकानों के खोलने से संबंधित अनुमति प्रदान करने का आग्रह उपायुक्त से किया गया। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि लॉक डाउन के दौरान लोगो को परेशानी ना हो इसके मद्देनजर  खाद्य सामग्री से संबंधित दुकानों को खोलने का आदेश लॉक डाउन के दौरान दिया गया है। जिला परिषद की अध्यक्ष ने पशु चारा उपलब्ध कराने से संबंधित निवेदन उपायुक्त से किया, इस संबंध में उपायुक्त द्वारा उन्हें बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा बाजार समिति में अलग से पशु चारा के लिए दुकानें खोली गई हैं इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों में पशु चारा के लिए केंद्र बनाए गए हैं। आज के बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि जिला में कोई कोरोना वायरस से संक्रमित पॉजिटिव पाया जाता है तो वैसी परिस्थिति में सरकार के निर्देशानुसार 3 किलोमीटर के कंटेंटमेंट एरिया में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डीएमएफटी के फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। आज के बैठक में वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे, अपर उपायुक्त,जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष ने किया नाला सीएचसी में 5 पारा मोनिटर मशीन का उद्घाटन
    Next Article मुख्यमंत्री ने हिंदपीढ़ी के आठ हजार घरों के लिए आकस्मिक राहत खाद्यान्न सामग्री वितरण की व्यवस्था शुरू की

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.