विधानसभा अध्यक्ष ने किया नाला सीएचसी में 5 पारा मोनिटर मशीन का उद्घाटन |
स्थानीय विधायक सह झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने शुक्रवार को नाला सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में विधायक निधि से प्रदत्त ऑटो बाय पेप मशीन एवं 5 पारा मोनिटर का विधिवत रूप फिता काटकर उद्घाटन किया |
रिपोर्ट,
युद्ध पति खां, नाला, जामताड़ा।
इस क्रम में उन्होंने स्वयं इस मशीन की उपयोगिता की जानकारी लेते हुए स्वयं चेकअप भी कराई |
इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया | वहीं कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने व रोकथाम को लेकर सभी जनता से लॉक डाउन के नियमों का अक्षरश: पालन करने की अपील की |
उन्होंने सभी लोगों को घर में ही रहने की अपील की | कहा कि आवश्यक कार्य हेतु ही बाहर निकले | कहा कि इस महामारी से बचने के लिए हम सभी को अपना- अपना दायित्व का निर्वहन करना ही होगा |
कहा देश और समाज के हित के लिए लॉक डाउन का अनुपालन करें |
मौके पर डॉ० पंकज शर्मा, बी•पी•एम• जितेन्द्र पप्पु, संघनक गयासुद्दीन अंजाम, लेखा प्रबंधक सुरज वर्मा , जनार्दन भंडारी, गुपिन सोरेन, भवसिंधु लायेक, प्हवेज आलम ,मोहसिन आलम , जवाहर झा ,रंजित ठाकुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी ।

