Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री जनसंवाद द्वारा चलाया गया जनजागरुकता अभियान,सुदूरवर्ती इलाके के ग्रामीण हुए जागरुक
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री जनसंवाद द्वारा चलाया गया जनजागरुकता अभियान,सुदूरवर्ती इलाके के ग्रामीण हुए जागरुक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *जनजागरूकता कार्यक्रम*
    *मुख्यमंत्री जनसंवाद द्वारा चलाया गया जनजागरुकता अभियान*

    *सुदूरवर्ती इलाके के ग्रामीण हुए जागरुक*
    ===============
    मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र, झारखण्ड व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, चाईबासा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान के सातवें चरण के अन्तिम दिन टीम मनोहरपुर प्रखण्ड पहुँची, जहाँ रायडीह व ढीपा पंचायत के ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरुक किया गया. इन कार्यक्रमों में मुख्य रुप से जनसंवाद हेडक्वार्टर, राँची से श्री नन्दलाल प्रधान व जनसंवाद के जिला शिकायत निवारण समन्वयक श्री आकाश कुमार मौजूद थे.
    इस दौरान जिला समन्वयक ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा बहुत सारी लोककल्याणकारी योजनाएँ चलायी जा रही है. लेकिन, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण वे लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री जनसंवाद की टीम लगातार अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचकर योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरुक कर रही है.
    इस दौरान मौके पर उपस्थित श्री प्रधान ने कई योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, शादी शगुन योजना आदि समेत राशनकार्ड, पेंशन, गोल्डन कार्ड की जानकारी दी. गोल्डन कार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि अभी 16 अगस्त से 23 सितम्बर तक मुफ्त में गोल्डन कार्ड बनाया जा सकता है. श्री प्रधान ने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना व मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हालिया संशोधन के तहत जानकारी देते हुए बताया कि अब इन दोनों योजनाओं का लाभ एक राशनकार्डधारी भी ले सकते हैं. उज्जवला योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब इस योजना के तहत रिफिलिंग की राशि भी डीबीटी के माध्यम से लाभुक के खाते में भेज दी जायेगी. इसकी शुरूआत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 23 अगस्त को चाईबासा से की जायेगी. नुक्कड़ नाटक की टीम ‘कलाधाम’ द्वारा मौके पर बांग्ला में अपनी प्रस्तुति से उपस्थित ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर ग्रामीणों के बीच योजनाओं से जुड़े पम्प्लेट्स व पत्रिका भी बाँटे गए.
    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र, झारखण्ड द्वारा ‘जनसंवाद- जन जन के द्वार’ के तहत लगातार पूरे राज्य भर में ही जनजागरूकता अभियान चलायी जा रही है, जिसके तहत सुदूरवर्ती इलाकों में बसे ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और योजनाओं का लाभ लेने की अपील की जा रही है.
    बुधवार को आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रमों का लाभ मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, सखी मंडल सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जलसहिया समेत भारी तादाद में ग्रामीणों ने उठाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article30 सितंबर तक छूटे हुए लगभग 10 लाख लाभुकों को घर-घर जाकर दिया जाएगा मुफ्त कनेक्शन
    Next Article डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर पंचायत के विभिन्न गाँवों का दौरा किया

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.