Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई एयरपोर्ट घोटाले में जीवीके ग्रुप प्रमोटर्स के ठिकानों पर ईडी के छापे
    Breaking News Headlines

    मुंबई एयरपोर्ट घोटाले में जीवीके ग्रुप प्रमोटर्स के ठिकानों पर ईडी के छापे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई द‍िल्ली. जीवीके ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन जी वेंकट कृष्णा (जीवीके) रेड्डी और उनके बेटे जीवी संजय रेड्डी और कंपनी के प्रमोटर के कई ठिकानों (9-12) पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की. यह कार्यवाही मुंबई और हैदराबाद में कृष्णा रेड्डी और उनके बेटे और रिश्तेदारों के घर और दफ्तरों पर की गई. दोनों के खिलाफ जून में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी. जीवीके ग्रुप पर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डेवलपमेंट में 705 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप है.

    ईडी से पहले सीबीआई ने भी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जीवीके रेड्डी के ठिकानों समेत 6 जगहों पर तलाशी ली थी.

    जीवीके ग्रुप ऑफ कंपनीज पर सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक 2012 से 2018 के बीच एयरपोर्ट डेवलपमेंट के नाम पर घोटाले के आरोप हैं.

    एफआईआर में 9 कंपनियों के नाम

    सीबीआई की एफआईआर में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कुछ अफसरों, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, जीवीके एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड समेत 9 प्राइवेट कंपनियों के भी नाम हैं. इससे पहले सीबीआई ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जीवीके रेड्डी के मुंबई और हैदराबाद स्थित ठिकानों समेत 6 जगहों पर तलाशी ली थी.

    जीवीके एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और कुछ विदेशी कंपनियों ने जॉइंट वेंचर में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) नाम से कंपनी बनाई थी. इसके 50.5% शेयर जीवीके के पास और 26% एएआई के पास हैं.

    जीवीके ग्रुप पर आरोप- फर्जी कॉन्ट्रैक्ट दिखाकर घोटाला किया

    एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने 2012 से 2018 के बीच मुंबई एयरपोर्ट के डेवलपमेंट के नाम पर घोटाला किया. जीवीके ग्रुप ने एमआईएएल के सरप्लस फंड में से 395 करोड़ रुपए अपनी दूसरी कंपनियों में लगाए. एमआईएएल के मुंबई बेस्ड होने के बावजूद सरप्लस फंड को हैदराबाद के बैंकों में रखा. इस हेराफेरी के लिए बोर्ड मीटिंग का फर्जी प्रस्ताव तैयार किया गया. दूसरी ओर फर्जी कॉन्ट्रैक्ट दिखाकर 310 करोड़ की हेराफेरी की गई.

    एमआईएएल सालाना रेवेन्यू का 38.7% एएआई को देती है

    एएआई और एमआईएएल के बीच 2006 में एग्रीमेंट हुआ था कि मुंबई एयरपोर्ट को एमआईएएल चलाएगी और सालाना रेवेन्यू का 38.7% एएआई को फीस के तौर पर देगी. बाकी रकम एयरपोर्ट के मॉडर्नाइजेशन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस में खर्च की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपैंगोंग-गोगरा से पीछे नहीं हटी चीनी सेना, फिंगर एरिया में अड़ी
    Next Article जमशेदपुर लॉकडाउन की ओर बढ़ता शहर 15 जगहों पर लगेंगे बैरीकटिंग!

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.